---Advertisement---

फैंस ही नहीं, Kalki 2898 AD ने छुआ Nagarjuna से लेकर Rashmika Mandanna समेत इन मशहूर सितारों का दिल

केवल फैंस ही नहीं Nagarjuna से लेकर Rashmika Mandanna समेत कई बड़े सितारे भी फिल्म Kalki 2898 AD की तारीफें करते दिखे।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जून 29, 2024 6:37 अपराह्न

Kalki 2898 AD
Follow Us
---Advertisement---

Kalki 2898 AD: प्रभास और दीपिका पादुकोण की फिल्म Kalki 2898 AD को बड़े पर्दे पर 27 जून को रिलीज़ कर दिया गया है। फिल्म ने रिलीज़ होते ही कई बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं और हर कोई फिल्म की जमकर तारीफें कर रहा है। इसी के साथ आपको बता दें, कल्कि ने केवल फैंस का ही नहीं नागार्जुन से लेकर रश्मिका मंदाना समेत कई बड़े सितारों का दिल भी छू लिया है। चलिए जानते हैं इन सितारों की लिस्ट में कौन-कौन से नाम सामिल हैं।

Kalki 2898 AD को देख इम्प्रेस हुईं रश्मिका

साउथ फिल्मों से लेकर बॉलीवुड फिल्मों से हर किसी का दिल जीतने वाली मशहूर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने फिल्म की तारीफ की और अपने एक्स अकाउंट से लिखा “ओह मेरे भगवान! नाग अश्विन आप एक खूबसूरत जीनियस हैं! अविश्वसनीय! बधाई हो कल्कि यह फिल्म सभी के प्यार और उससे भी अधिक की हकदार है। हमारे पौराणिक देवताओं को हमारी स्क्रीन पर जीवंत होते देखना मेरा पसंदीदा हिस्सा है.. भगवान! क्या फिल्म है।”

नागार्जुन ने खुश हो कर दी मेकर्स को बधाई

यही नहीं मशहूर साउथ एक्टर नागार्जुन ने भी फिल्म को देख अपनी खुशी जाहिर की और लिखा “सुपर डुपर कल्कि की टीम को बधाई!! नागी आप हमें दूसरी बार और दूसरी जगह ले गए। कल्पना को पौराणिक कथाओं और इतिहास के साथ इतनी सहजता से जोड़ना! अमिता जी, ओरिजनल मास हीरो… सर, आप आग पर हैं अगली कड़ी में कमलजी को देखने के लिए इंतजार नहीं हो रहा… उनसे पर्याप्त नहीं मिला! प्रभास तुमने यह सब फिर से किया! दीपिका जी, आप दिव्य मां के रूप में बहुत आश्वस्त करने वाली लग रही हैं!
और बाकी टीम अश्विनी दत्त गारू, प्रिय स्वीटी और स्वप्ना, भगवान तुम्हें आशीर्वाद दें! भारतीय सिनेमा ने इसे फिर से किया है।”

फिल्म की तारीफ करते दिखे विजय देवरकोंडा

इसी बीच साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा को भी फिल्म की तारीफें करते देखा गया। एक्टर ने ट्वीट कर लिखा “अभी फिल्म देखी, मैं नहीं जानता कि मैं क्या कहूं..अभिभूत भारतीय सिनेमा का नया स्तर खुला वह क्या था! मुझे उम्मीद है कि यह 1000 करोड़ और उससे अधिक की कमाई करेगी।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Priyanka Chopra

जुलाई 18, 2026

Madhuri Grover

जुलाई 17, 2026

Lock Upp 2

जुलाई 17, 2026

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 7

जुलाई 17, 2026

Akansha Chamola

जुलाई 17, 2026

The Odyssey Movie Review

जुलाई 17, 2026