---Advertisement---

क्राइम और अंधकार से भरी दुनिया में पहुंची नुसरत, फिल्म Akeli के टीजर ने बढ़ाया फैंस का सस्पेंस

Akeli: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस नुसरत भरूचा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। ऐसे में आपको बता दें कि, नुसरत एक बार फिर अपनी धमाकेदार फिल्म के साथ लोगों को एंटरटेन करने आ रही है। इस फिल्म में नुसरत एक साधारण लड़की का ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जुलाई 29, 2023 1:32 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Akeli: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस नुसरत भरूचा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। ऐसे में आपको बता दें कि, नुसरत एक बार फिर अपनी धमाकेदार फिल्म के साथ लोगों को एंटरटेन करने आ रही है। इस फिल्म में नुसरत एक साधारण लड़की का किरदार निभाते हुए नजर आ रही हैं। हम जिस फिल्म बात कर रहे हैं वह और कोई नहीं बल्कि “अकेली” है। सेल्फी के बाद नुसरत “अकेली” फिल्म में नजर आने वाली है।

अनजान सी जगह में फंसी नुसरत

नुसरत के फैंस को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था। ऐसे में आपको बता दें कि, हाल ही में नुसरत की इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है। टीजर में नुसरत एक साधारण लड़की का किरदार निभा रही हैं। टीजर में आगे दिखाया गया है कि, एक ट्रक में कई सारी लड़कियों को अनजान सी जगह पर लाया गया है। वहां इन लड़कियों को गोलियों और बंदूकों के द्वारा डराया जा रहा है। इस फिल्म के 48 सेकंड के टीजर में कहानी को पूरी तरह से दर्शाया गया है।

फिल्म की रिलीज डेट

वहीं अगर इस फिल्म की रिलीज डेट के बारे में बात की जाए तो, नुसरत कि ये फिल्म 18 अगस्त को रिलीज होने के लिए तैयार है। इस सस्पेंस भरे टीजर ने फैंस की एक्साइटमेंट को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है। फिल्म में नुशरत भरुचा के साथ निशांत दहिया भी नजर आएंगे। ऐसे में अगर नुसरत भरूचा के फिल्मी कैरियर की बात की जाए तो, उन्होंने 2006 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इस दौरान वह जय संतोषी मां में नजर आई थी। इसके अलावा उन्होंने प्यार का पंचनामा 2 में लीड रोल किया था। इसी के साथ वो अक्षय कुमार की फिल्म सेल्फी में भी नजर आ चुकी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kavya Maran

अक्टूबर 17, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 16, 2026

Anjali Arora

अक्टूबर 16, 2026

Trailer 2 Ramayana Rise of a Legend

अक्टूबर 16, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 16, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 16, 2026