Nyraa Banerjee: ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ की शूटिंग खत्म हो चुकी है और कंटेस्टेंट्स कैप टाउन से वापस लौट चुके हैं। बीते दिनों रोहित शेट्टी और कई कंटेस्टेंट को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। वहीं इस दौरान न्याय बनर्जी ने लोगों का ध्यान खिंचा है। दरअसल जब न्यारा को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया तो वह सामान से लदी हुई नजर आई। इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और न्यारा जिस अंदाज में पैपराजी से रूबरू हो रही हैं वह काबिले तारीफ है। इस दौरान वह जमकर मस्ती करती हैं और बताती है कि उनका सफर कैसा रहा है।
‘खतरों के खिलाड़ी’ की शूटिंग से लौटी Nyraa Banerjee ने पैपराजी संग की मस्ती, क्यूटनेस पर फिदा हुए फैंस
