---Advertisement---

O Romeo Advance Booking: क्या वैलेंटाइन डे पर गैंगस्टर ड्रामे से इतिहास रचेंगे तृप्ति डिमरी संग शाहिद कपूर, शनाया कपूर की ‘तू या मैं’ के लिए बनेंगे आफत

O Romeo Advance Booking: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की ओ रोमियो एडवांस बुकिंग में आखिर क्या है स्थिति, आइए जानते हैं शनाया कपूर की मुश्किलें किस तरह बढ़ा सकते हैं शाहिद कपूर, जानिए लेटेस्ट कलेक्शन क्या कहता है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 11, 2026 3:27 अपराह्न

O Romeo Advance Booking
Follow Us
---Advertisement---

O Romeo Advance Booking: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की ‘ओ रोमियो‘ फिल्म की खूब चर्चा हो रही है जो मुंबई के अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की जिंदगी पर आधारित बताई जा रही है। 13 फरवरी 2026 को रिलीज होने वाली ओ रोमियो एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है लेकिन आइए जानते हैं कि आखिर रिलीज से 2 दिन पहले इसकी क्या स्थित है। बॉक्स ऑफिस पर दबदबा क्या शनाया कपूर की तू या मैं के सामने ओ रोमियो दिखा पाती है और क्या है एडवांस बुकिंग का हाल आइए जानते हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट्स में क्या कहा गया जो शाहिद कपूर की पापुलैरिटी को बयां करने के लिए काफी है।

O Romeo Advance Booking की स्थिति देख शाहिद कपूर के फैंस

जहां तक बात करें शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की ओ रोमियो एडवांस बुकिंग की तो सैकनिल्क की रिपोर्ट्स की माने तो फिलहाल भारत में ग्रॉस कलेक्शन 40 लाख से ज्यादा की हो चुकी है। जहां 3851 शो के लिए 19943 टिकट की बिक्री हुई है। हालांकि इस रिपोर्ट में फेर बदल होने की भी संभावना है। वहीं ब्लॉक सीट पर 1.58 करोड़ रुपए का कलेक्शन बताया जा रहा है। आंध्र प्रदेश से लेकर असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक मध्य प्रदेश से लेकर महाराष्ट्र तक फिल्म को लोग लेकर जुनून देखा जा रहा है।

ओ रोमियो की होगी शनाया कपूर की तू या मैं से तकरार

जहां तक बात करें ओ रोमियो एडवांस बुकिंग से हटकर इसकी कहानी की तो यह मुंबई के अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के दुश्मन हुसैन उस्तरा की कहानी पर आधारित बताई जा रही है जो दाऊद के नेटवर्क को चुनौती देते है। गैंगस्टर ड्रामे में तृप्ति डिमरी के साथ शाहिद कपूर की जोड़ी देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनने वाली तो रोमियो की तकरार शनाया कपूर की तु या मैं से होने वाली है जिसमें उनके साथ आदर्श गौरव नजर आने वाले हैं।

ओ रोमियो में शाहिद कपूर तृप्ति डिमरी के अलावा दिशा पटानी, तमन्ना भाटिया और विक्रांत मैसी जैसे स्टार्स नज़र आने वाले हैं। ऐसे में वैलेंटाइन डे के मौके पर कौन सी फिल्म ज्यादा कमाल दिखा पाती है यह देखना दिलचस्प होने वाला है।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rise and Fall 2

अक्टूबर 8, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 8, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 62

अक्टूबर 8, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 8, 2026

Rajpal Yadav

अक्टूबर 8, 2026

Nana Patekar

अक्टूबर 8, 2026