---Advertisement---

O Romeo का प्रमोशन करने पहुंचे शाहिद कपूर के साथ ऐसा क्या हुआ जो लौटना पड़ा उल्टे पैर?  देखें एक्टर का ‘भागम-भाग’ वीडियो

O Romeo : शाहिद कपूर की फिल्म 'ओ रोमियो' फिल्म का गाना बीती रात लॉन्च हुआ. इस दौरान शाहिद कपूर को फैंस ने घेर लिया . वो भीड़ में बुरी तरह से घिर गए थे.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 7, 2026 1:46 अपराह्न

O Romeo
Follow Us
---Advertisement---

O Romeo : शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की मोस्ट अवेटेड  बॉलीवुड फिल्म ‘ओ रोमियो’ 13 फरवरी को रिलीज हो रही है. इस फिल्म का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. बीती रात फिल्म के ‘पान की दुकान’ गाने की लॉन्चिंग इवेंट थी. इस दौरान एक्टर स्टेज पर अन्य कलाकारों के साथ पहुंचे थे. लेकिन तभी उनके साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसकी वजह से उन्हें स्टेज छोड़कर भागना पड़ा. हालंकि बाद में वो वापस आए लेकिन उससे पहले जो उनके साथ हुआ वो किसी को भी डरा सकता है.

O Romeo  के सेट पर बुरा घिरे शाहिद कपूर

फिल्म ‘ओ रोमियो’ के सेट से जुड़ी ये वीडियो सोशल मीडिया पर bollywoodhelpline ने पोस्ट किया है. जिसमें देखा जा सकता है कि,  ‘पान की दुकान’ गाने की लॉन्चिग इवेंट में शाहिद कपूर स्टेज पर जाते हैं. कुछ फैंस को अपने साथ डांस करने के लिए स्टेज पर बुला लेते हैं. उनकी बस यही गलती भारी पड़ जाती है. दरअसल, देखते ही देखते भीड़ उन्हें घेर लेती है.

इस दौरान वो बुरी तरह से फंस जाते हैं. एक्टर स्थिति को समझ जाते हैं और खुद को बचाने की कोशिश करते हैं. फैंस का सैलाब पीछे हटने का नाम नहीं ले रहा था. लेकिन तभी गार्ड्स आते हैं और एक्टर को वहां से हटा देते हैं. इसके बाद जब स्थिति कंट्रोल होती है तो तो वो दोबारा से  स्टेज पर आकर परफॉर्म करते हैं. अब इसी घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसे देखने के बाद शाहिद कपूर की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं.

‘ओ रोमियो’ फिल्म की स्टोरी कलाकार और बजट क्या है?

‘ओ रोमियो’ फिल्म विशाल भारद्वाज के द्वारा बनाई जा रही है. ये एक एक्शन, थ्रिलर लव स्टोरी है. इसे वैलेंटाइन डे के मौके पर 13 फरवरी को रिलीज किया जाएगा. फिल्म में लीड रोल में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी हैं. वहीं, फिल्म में विक्रांत मैसी , तमन्ना भाटिया , दिशा पटानी और रणदीप हुड्डा जैसे बड़े कलाकार हैं. शाहिद कपूर का हुसैन उस्तरा का रोल लोगों को काफी प्रभावित कर रहा है. इस मूवी का बजट 150 करोड़ के आस-पास है. मूवी में सबसे ज्यादा फीस शाहिद कपूर ने ली  है. उन्होंने 45 करोड़ रुपए वसूले हैं.

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rise and Fall 2

अक्टूबर 8, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 8, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 62

अक्टूबर 8, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 8, 2026

Rajpal Yadav

अक्टूबर 8, 2026

Nana Patekar

अक्टूबर 8, 2026