---Advertisement---

O’ Romeo Movie Review: क्या ‘कबीर सिंह’ का बाप है’ ओ रोमियो ‘, तृप्ति डिमरी और शाहिद कपूर की एक्टिंग पर KRK और मीरा राजपूत के ओरिजनल रिव्यू

O’ Romeo Movie Review: तृप्ति डिमरी और शाहिद कपूर की फिल्म 'ओ रोमियो' रिलीज हो गई है। पहले ही दिन ही फिल्म पर जबरदस्त रिएक्शन सामने आ रहा है। इस बीच केआरके और शाहिद कपीर की पत्नी मारी राजपूत ने भी रिएक्शन दिया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 13, 2026 11:28 पूर्वाह्न

O’ Romeo Movie Review
Follow Us
---Advertisement---

O’ Romeo Movie Review:   शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ 13 फरवरी को वेलेंटाइन डे से पहले रिलीज कर दी गई है। रोमियो से गैंगेस्टर बने शाहिद कपूर की एक्टिंग ने ऑडियंस का दिल जीत लिया है। ऑडियंस इसकी तुलना ‘कबीर सिंह’ से करने लगी है। वेलेंटाइन वीक में कपल के लिए ये बहुत ही खास रहने वाली है। फिल्म को देखने के बाद ऑडियंस का रिएक्शन आने लगा है। खास बात ये है कि, जो केआरके यानी की  कमाल राशिद खान हर फिल्म का नगेटिव रिव्यू करते हैं। उन्होंने भर-भरकर तारीफ की है। इतना ही नहीं शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने भी प्यार लुटाया है।

O’ Romeo Movie Review में  KRK ने की तारीफ

KRK ने ओ रोमियो फिल्म का रिव्यू करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “फिल्म ORomeo ने मॉर्निंग शो में शानदार शुरुआत की है।

अभिनेता shahidkapoor इस फिल्म में ज़बरदस्त अभिनय कर रहे हैं। इसका निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है और निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है।”

शाहिद कपूर की पत्मी मारी राजपूत ने ‘ओ रोमियो’ पर लुटाया प्यार

वहीं, शाहिद कपूर की पत्नी मारी राजपूत ने भी ओ रोमियो मूवी रिव्यू अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाया है।

O’ Romeo Movie Review
Picture Credit: Instagram

“ओ’रोमियो की टीम, आपने एक अनोखी दुनिया और एक अलग ही रोमांच रच दिया।   विशाल भारद्वाज  आप कमाल के कलाकार हैं.. और मैं उन पलों को हमेशा संजो कर रखूंगी जब हम खूब हंसे। आपकी शैली को समझना किसी रोमांचक खेल को खेलने जैसा है, साथ ही इस नई दुनिया का आनंद भी मिलता है। वह बैकग्राउंड म्यूजिक तो लाजवाब था। नाना पाटेकर की  एक्टिंग जानलेवा हैं।” तमन्ना भाटिया “बेहद खूबसूरत हैं।”

‘ओ रोमियो’ को बताया ब्लॉकबस्टर

एक्स पर SkBollywoodBytes नाम के यूजर ने फिल्म को 5 में से 5 स्टार दिए हैं और इसे साल की ब्लॉकबस्टर बताया है।

 

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी ने जीता दिल

वहीं, Ravi Chaudhary नाम के यूजर ने एक्स पर ‘ओ रोमियो’ का रिव्यू करते हुए लिखा,
‘ओ रोमियो एक बार फिर कच्ची भावनाओं और दमदार ड्रामा से भरपूर एक गहन गैंगस्टर रोमांस लेकर आया है। शाहिद कपूर ने पर्दे पर अपना दबदबा कायम किया है। उनकी आक्रामकता, भावनात्मक गहराई और संवाद-प्रस्तुति बेहद प्रभावशाली है। हर दृश्य में ज़बरदस्त तीव्रता झलकती है। तृप्ति दिमरी ने शानदार अभिनय किया है, जो शालीनता और सशक्तता का संगम है। उनकी केमिस्ट्री कहानी में भावनात्मक गहराई जोड़ती है। नाना पाटेकर ने अपने बेहद दिलचस्प और अनोखे अवतार से सबको चौंका दिया है। उनका अभिनय फिल्म में गहराई और अप्रत्याशितता का तड़का लगाता है।’

‘ओ रोमियो’ की स्टोरी और स्टार कास्ट

‘ओ रोमियो’ की स्टोरी की बता करें तो ये एक गैंगस्टर हुसैन उस्तरा और सपना दीदी यानी की अफशा की कहानी है। जिसमें  गैंगेस्टर प्यार में पड़के कैसे रोमियो बनता है। फिल्म में दारुद इब्राइम के समय का अंडरवर्ल्ड के गैंगवार दिखाया गया है। फिल्म में बहुत हिंसा के साथ रोमांस, धोखा और एक्शन है। शाहिद कपूर की एक्टिंग को कुछ लोग कबीर सिंह से भी बेस्ट बता रहे हैं। मूवी का बजट 150 करोड़ के आस-पास है। स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें तमन्ना भाटिया , दिशा पटानी , नाना पाटेकर , अविनाश तिवारी , फरीदा जलाल और विक्रांत मैसी जैसे कलाकार हैं। लीड रोल मों तृप्ति डिमरी और शआहिद कपूर हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sidharth Malhotra

जुलाई 9, 2026

Alpha Box Office Collection Day 6

जुलाई 9, 2026

Hina Khan

जुलाई 9, 2026

Rajesh Sharma

जुलाई 9, 2026

Saif Ali Khan

जुलाई 9, 2026

Emmy Awards Nominations 2026

जुलाई 9, 2026