OMG 2: इन बदलावों के साथ अक्षय की फिल्म को मिला A सर्टिफिकेट, इस दिन देगी सिनेमाघरों में दस्तक

omg 2

OMG 2: अक्षय कुमार की फिल्म ‘ओह माय गॉड 2‘ लगातार विवादों में है। इस फिल्म को जहां सेंसर बोर्ड की तरफ से सर्टिफिकेट मिलने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। वहीं अब लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो सेंसर ने फिल्म को ए सर्टिफिकेट दे दिया है और इसके साथ ही कई कट भी लगाए हैं। इसमें कई रोमांचक बदलाव किए गए हैं। फिलहाल यह खबर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है और लोग इस फिल्म को देखने के लिए एक्साइटेड हैं। जहां बीते दिनों यह खबर सामने आई थी कि हो सकता है सेंसर बोर्ड के पचड़े की वजह से इस फिल्म को मेकर्स रिलीज नहीं कर सकेंगे लेकिन अब नई जानकारी सामने आई है। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी खबर।

ए सर्टिफिकेट’ दिया और फिल्म में किए कई बदलाव

रिपोर्ट की माने तो सेंसर ने इसे ‘ए सर्टिफिकेट’ दिया है और फिल्म में कई बदलाव किए हैं। कहा जा रहा है कि जहां फिल्म की शुरुआत में डिस्क्लेमर को भी बदल दिया गया है और इसमें वॉइस ओवर जोड़े गए हैं। वहीं यौन शिक्षा पर आधारित इस फिल्म की कहानी में भगवान शिव के किरदार में नजर आ रहे अक्षय कुमार अब शिव भक्त यानी सिर्फ दूत बनकर धरती पर आते हैं। इसके अलावा भी फिल्म में कई बदलाव किए गए हैं जो काफी अहम हैं। ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह फिल्म अब लोगों को पसंद आती है या फिर विवादों के घेरे में बलि चढ़ जाएगी।

कब रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि पंकज त्रिपाठी, यामी गौतम और अक्षय कुमार की फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। पहले तो मेकर्स ‘ए सर्टिफिकेट’ को लेकर नाराज थे लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि दूसरा कोई रास्ता नहीं देखते हुए मेकर्स इस बात को मान गए हैं और अब तय तारीख को रिलीज होगी।

इन बदलावों के साथ फिल्म होगी रिलीज

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version