---Advertisement---

OMG 2: ’13 दिन में ठंडा हुआ था गुस्सा’ रिलीज से एक दिन पहले Akshay Kumar ने दिखाई फिल्म की मजेदार झलक

OMG 2: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। फिल्म रिलीज में सिर्फ 1 दिन बाकी है। जी हां, यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म के टीजर और ट्रेलर को लोगों ने काफी प्यार दिया वहीं अब फैंस इंतजार ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 10, 2023 3:15 अपराह्न

OMG 2
Follow Us
---Advertisement---

OMG 2: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। फिल्म रिलीज में सिर्फ 1 दिन बाकी है। जी हां, यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म के टीजर और ट्रेलर को लोगों ने काफी प्यार दिया वहीं अब फैंस इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में खिलाड़ी कुमार ने खास झलक दिखाई है जिसमें उनके अंदाज और हर हर महादेव के नारे लोगों की बेताबी को और बढ़ाने के लिए काफी है। इस वीडियो को शेयर करते हुए अक्षय ने फैंस को एक मजेदार ट्रीट देने में कामयाब हुए हैं। आइए देखते हैं क्या खास है इस वीडियो में।

वीडियो में दिखा अक्षय का रौद्र अवतार

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो अक्षय कुमार ने इसे शेयर करते हुए लिखा, “सिर्फ एक दिन और #OMG2Tomorrow अभी टिकट बुक करें: बायो में लिंक। OMG2 कल सिनेमाघरों में।”। वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह पुलिस वाले के सामने काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं और उनसे बता रहे हैं कि उन्होंने उनका रौद्र रूप नहीं देखा है। पिछली बार जब उन्हें गुस्सा आया था तो 13 दिन में शांत हुआ था। बड़े बाल और माथे पर गुस्से की लकीर अक्षय कुमार के लुक को इंटेंस करने के लिए काफी है। यही वजह है कि यह वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस इसे देख सीटियां बजाने को मजबूर हो रहे हैं।

‘ओएमजी 2’ और ‘गदर 2’ को आमने सामने देखना है दिलचस्प

जहां तक ‘ओएमजी 2’ की बात करें तो इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम भी नजर आने वाले है। यह फिल्म अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी का सीक्वल है जिसमें परेश रावल नजर आए थे। वहीं इस बार पंकज त्रिपाठी को देखने के लिए फैंस काफी बेताब है वहीं शिवदूत बनकर अक्षय कुमार लोगों के बीच छाने वाले हैं। यामी गौतम और पंकज त्रिपाठी का कोर्ट में एक साथ आमने-सामने आना भी वाकई दिलचस्प होने वाला है। मजेदार बात यह है कि 11 अगस्त को ही 22 साल बाद सिक्वल फिल्म ‘गदर 2‘ में अमीषा पटेल और सनी देओल भी नजर आने वाले हैं। अब देखना दिलचस्प है कि कौन बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने में कामयाब होता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026

Lucknow Viral Video

मई 30, 2026

Viral Video

मई 30, 2026

Jhansi Viral Video

मई 30, 2026

Rafael Jodar Viral Video

मई 30, 2026