---Advertisement---

विवादों के बीच OMG 2 को लेकर Akshay Kumar का बड़ा खुलासा, इस हाल में दिखाई थी फिल्म को हरी झंडी

OMG 2: अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ओएमजी 2’ को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में हैं। फिल्म को सेंसर बोर्ड की तरफ से ए सर्टिफिकेट मिला है। इसके बाद तय तारीख पर फिल्म रिलीज के लिए तैयार है लेकिन इस सब के बीच बॉलीवुड के खिलाड़ी ने फिल्म को लेकर बड़ा खुलासा ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 6, 2023 3:23 अपराह्न

omg 2
Follow Us
---Advertisement---

OMG 2: अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ओएमजी 2’ को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में हैं। फिल्म को सेंसर बोर्ड की तरफ से ए सर्टिफिकेट मिला है। इसके बाद तय तारीख पर फिल्म रिलीज के लिए तैयार है लेकिन इस सब के बीच बॉलीवुड के खिलाड़ी ने फिल्म को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि जिस समय उन्हें फिल्म का ऑफर दिया गया था उस समय वह कोरोना से जूझ रहे थे। इतना ही नहीं एक्टर ने कहा कि वह अस्पताल के बेड पर ही इस फिल्म के लिए तैयार हुए थे और वहीं से हरी झंडी दिखाई थी।

अस्पताल में भर्ती थे अक्षय कुमार

हाल ही में एक्टर ने इस बात की जानकारी दी है और फिल्म को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि जब वह इस महामारी से जूझ रहे थे और अस्पताल में भर्ती थे उसी समय उनके पास ऑफर आया था। उन्होंने अस्पताल के बेड पर लेटकर पहले इसकी स्क्रिप्ट पढ़ी थी और उसके बाद वीडियो कॉल जरिए फिल्म को लेकर डिस्कशन भी करना पड़ा था। उन्होंने बताया कि पूरी फिल्म की बात वीडियो कॉल और अस्पताल के बेड पर कंप्लीट किया गया है। एक्टर ने कहा कि इस स्थिति में उन्होंने फिल्म के लिए हामी भरी थी। अस्पताल से ही उन्होंने राइडर्स और प्रोड्यूसर से संपर्क किया था।

लोगों को है इस सिक्वल फिल्म का इंतजार

बता दें कि ओएमजी 2 की प्रोड्यूसर्स के लिस्ट में अक्षय कुमार खुद भी शामिल हैं। यह फिल्म यौन शिक्षा पर आधारित है और इसमें अक्षय कुमार के अलावा पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम भी नजर आने वाली हैं। फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जहां तक इस फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें अक्षय कुमार पहले भगवान शिव के किरदार में नजर आने वाले थे लेकिन सेंसर बोर्ड की तरफ से बदलाव के बाद अब वह शिवदूत बने हुए दिखाई देंगे। वहीं पंकज त्रिपाठी भी दमदार किरदार में नजर आएंगे यामी गौतम की बात करें तो वकील के किरदार में टशन दिखाती हुई नजर आएंगी। फिलहाल इस सीक्वल फिल्म को लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026