---Advertisement---

OMG 2 Trailer: बेटे के लिए यामी से भिड़ते दिखे पंकज त्रिपाठी, दमदार अवतार में शिवदूत बनकर छाए अक्षय कुमार

OMG 2 Trailer: तमाम विवादों के बाद ‘ओएमजी 2‘ का ट्रेलर जारी कर दिया गया है और इसे देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हैं। कहने में दो राय नहीं है कि ट्रेलर वाकई काफी दमदार है और इसमें समाज के कई मुद्दे दिखाए जाएंगे। इस बीच एक बार फिर फैंस के बीच फिल्म को ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 3, 2023 12:16 अपराह्न

omg 2 trailer
Follow Us
---Advertisement---

OMG 2 Trailer: तमाम विवादों के बाद ‘ओएमजी 2‘ का ट्रेलर जारी कर दिया गया है और इसे देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हैं। कहने में दो राय नहीं है कि ट्रेलर वाकई काफी दमदार है और इसमें समाज के कई मुद्दे दिखाए जाएंगे। इस बीच एक बार फिर फैंस के बीच फिल्म को लेकर खुमार खूब देखने को मिल रहा है। गौरतलब है कि पहले टीजर में भगवान शिव के किरदार में अक्षय कुमार नजर आए थे लेकिन अब ट्रेलर में उन्हें शिवदूत बनकर धरती पर भेजा गया है। ऐसे में पंकज त्रिपाठी के साथ उनकी बॉन्डिंग लोगों को खूब पसंद आ रही है। आइए जानते हैं आखिर क्या खास है इस ट्रेलर में।

दमदार है पंकज त्रिपाठी की एक्टिंग

ट्रेलर की शुरुआत होती है भगवान शिव जब अपने एक शिवदूत से धरती पर भक्त की रक्षा करने के लिए भेजते हैं। वहीं यह एक सोशल कॉमेडी ड्रामा है जिसने कांति शरण मुद्गल यानी पंकज त्रिपाठी अपने बेटे को एक हादसे से बचाने के लिए कोर्ट तक जाते हैं और वहां उनका मुकाबला यामी गौतम यानी वकील से होता है। वहीं इस जंग में पंकज त्रिपाठी का साथ अक्षय कुमार देते हुए नजर आते हैं। पंकज शिव भक्ति में लीन रहते हैं और अपनी हर मुसीबत का हल भगवान से मांगते हैं। ऐसे में दूत बनकर अक्षय उनका साथ देते हुए नजर आते हैं।

यहां देखें ट्रेलर:-

ट्रेलर को देख कायल हो गए फैंस

कोर्ट रूम में यामी गौतम की एक्टिंग देख फैंस काफी हैरान रह गए हैं और यह सच है कि उनकी पंकज त्रिपाठी के साथ लड़ाई देखने लायक है। यह एक सोशल कॉमेडी ड्रामा है जिसमें देश की शिक्षा प्रणाली और समाज के कुछ मुद्दे भी उठाए जाएंगे। अक्षय कुमार के लुक पर लोगों की निगाहें अटक गई है। शिवदूत के किरदार में वह एक्शन करते हुए भी नजर आ रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर में सभी स्टार्स छा गए हैं और अरुण गोविल भी ट्रेलर में नजर आ रहे हैं। अमित राय के निर्देशन में बनी यह फिल्म 11 अगस्त को आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को सेंसर बोर्ड की तरफ से ए सर्टिफिकेट दिया गया है और इसमें कई सींस पर कैंची भी चलाई गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Viral Video

सितम्बर 26, 2026