---Advertisement---

OMG 2: भगवान शिव का किरदार निभाना अक्षय को पड़ा भारी, सेंसर से पास होने के लिए रखी गई ये शर्तें

OMG 2: अक्षय कुमार की फिल्म ‘ओएमजी 2‘ सेंसर बोर्ड के चक्कर में फंसी हुई है। लोगों की नजर इस बात पर है कि क्या फिल्म इस पचड़े से फिर निकल पाएगी और तय रिलीज डेट पर दर्शक सिनेमाघरों में इसे देख पाएंगे। अब यह तय तारीख परसिनेमाघरों में रिलीज होगी या नहीं इस पर ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 26, 2023 10:46 पूर्वाह्न | Updated: जुलाई 26, 2023 11:22 पूर्वाह्न

OMG 2
Follow Us
---Advertisement---

OMG 2: अक्षय कुमार की फिल्म ‘ओएमजी 2‘ सेंसर बोर्ड के चक्कर में फंसी हुई है। लोगों की नजर इस बात पर है कि क्या फिल्म इस पचड़े से फिर निकल पाएगी और तय रिलीज डेट पर दर्शक सिनेमाघरों में इसे देख पाएंगे। अब यह तय तारीख परसिनेमाघरों में रिलीज होगी या नहीं इस पर अभी भी संशय बरकरार है लेकिन इस सब के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां फिल्म के कई सींस पर लोगों ने आपत्ति जताई थी वहीं सेंसर बोर्ड ने फिल्म को रिव्यू कमेटी के पास भेज दिया था। अंदर की खबरों की माने तो इस बारे में अब तक कोई लीगल नोटिस को नहीं भेजा गया है लेकिन एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जी हां, यह खबर मेकर्स के लिए किसी झटके से कम नहीं है।

क्या फिल्म में लगे 20 कट

मिली जानकारी के मुताबिक फिल्म को A सर्टिफिकेट दी जाएगी लेकिन फिल्म में 20 कट लगाए गए हैं और उसके बाद रिलीज की अनुमति दी गई है। खैर सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म को रिव्यू कमेटी के पास भेजा था और वहां एक बार फिर से फिल्म की स्क्रीनिंग की गई। बाद में इसमें 20 कट लगाए गए। 11 साल बाद अक्षय कुमार ओएमजी के सिक्वल से बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। हालांकि फिल्म की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही है।

क्या 11 अगस्त को होगी फिल्म रिलीज

बता दे कि यह फिल्म पहले सिनेमाघरों में 11 अगस्त को रिलीज होने वाली थी। अब ऐसा माना जा रहा है कि फिल्म के रिलीज डेट को आगे बढ़ा दी जाएगी। हाल ही में ‘ओएमजी 2’ का नया गाना रिलीज किया गया था जिस पर रिलीज डेट की जानकारी नहीं दी गई थी। ऐसे में लोगों का कहना है कि शायद 11 अगस्त को अब यह फिल्म रिलीज नहीं होगी। बता दें कि अक्षय कुमार के अलावा इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम नजर आने वाली है। वहीं फिल्म में अक्षय भगवान शिव के किरदार में नजर आएंगे।

भगवान शिव के किरदार में नजर आएंगे अक्षय कुमार

अगर अक्षय कुमार की इस फिल्म की बात करें तो इसमें में आप देख सकते हैं कि जहां ओएमजी में वह भगवान कृष्ण बने देखे थे वहीं अब वह भगवान शिव बने नजर आएंगे। टीजर में लोगों को यह बात पसंद नहीं आई कि भगवान शिव का जलाभिषेक रेलवे के पानी से हो। ऐसे लोगों ने इसे हिंदू धर्म का अपमान बताते हुए विरोध करना शुरू कर दिया। यह फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होने वाली थी और इसी दिन सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म ‘गदर 2’ रिलीज होने वाली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026