---Advertisement---

OMG 2: सावन में भोलेनाथ बनकर तांडव करते नजर आए Akshay Kumar, ‘हर हर महादेव’ गाने को देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

OMG 2: एक तरफ जहां ओएमजी 2 विवादों में है वहीं दूसरी तरफ मेकर्स इसके एक के बाद एक गाने भी रिलीज कर रहे हैं। इस बीच अक्षय कुमार की फिल्म का दूसरा गाना जारी किया गया है। सावन के महीने में इस गाने की धुन देख फैन झूम उठे हैं। जी हां, जिस तरह ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 27, 2023 1:22 अपराह्न

omg 2
Follow Us
---Advertisement---

OMG 2: एक तरफ जहां ओएमजी 2 विवादों में है वहीं दूसरी तरफ मेकर्स इसके एक के बाद एक गाने भी रिलीज कर रहे हैं। इस बीच अक्षय कुमार की फिल्म का दूसरा गाना जारी किया गया है। सावन के महीने में इस गाने की धुन देख फैन झूम उठे हैं। जी हां, जिस तरह अक्षय इस गाने में अपना अवतार दिखा रहे हैं उसे देख किसी का भी इंप्रेस होना लाजमी है। उनका अंदाज वाकई काबिले तारीफ है और शिव के किरदार में वह फैंस के दिलों में छा गए हैं। लोग इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं और इसका नाम हर हर महादेव है।

गाने में दिखा अक्षय का रौद्र अवतार

‘हर हर महादेव’ गाने की बात करें तो इसमें अक्षय कुमार शिव के किरदार में रौद्र रूप में नजर आ रहे हैं। वह भूत और भक्तों के साथ बेहोश होकर झूमते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं भक्त भी भगवान शिव की भक्ति में लीन दिखाई दे रहे हैं। इस गाने में ‘हर हर महादेव’ गाना काफी चर्चा में है और फैंस इस वीडियो को देख झूम उठे हैं। सावन के महीने में अक्षय कुमार के साथ महादेव का कुमार लोगों पर खूब देखने को मिल रहा है। इस गाने ने शिव श्लोक और मंत्र को जिस तरह बैकग्राउंड किया गया है वह काबिले तारीफ है। कहने में दो राय नहीं है कि शिव जी के अवतार में अक्षय कुमार काफी जंच रहे हैं।

यहां देखें Video:-

सेंसर बोर्ड से मिला ‘ए सर्टिफिकेट’

इस गाने को सावन के महीने में मेकर्स ने जारी कर एक नया से दांव खेला है। गाने को जी म्यूजिक कंपनी के यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है और कुछ ही देर में इसे 55000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गौरतलब है कि ‘ओह माय गॉड’ 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है। फिलहाल इस पर वैसे तो संशय बरकरार है लेकिन कहा जा रहा है कि सेंसर बोर्ड की तरफ से रिव्यू कमेटी को भेजने के बाद इसे ए सर्टिफिकेट दिया गया है। वहीं मेकर्स इस पर इंकार कर रहे हैं। वहीं फिल्म में 20 कट्स भी लगाए हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा यामी गौतम और पंकज त्रिपाठी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026