---Advertisement---

13 दिसंबर को आखिरी बार RJ Simran Singh ने की थी खिलखिलाते हुए ये Reel पोस्ट, मौत की खबर सुन लोगों को नहीं हो रहा यकीन

RJ Simran Singh के सुसाइड की खबर पर लोगों को यकीन नहीं हो रहा है। सिमरन अपनी लास्ट रील में काफी खुश दिख रही थीं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 26, 2024 7:35 अपराह्न

RJ Simran Singh
Follow Us
---Advertisement---

RJ Simran Singh : खूबसूरती और टैलेंट से भरी आरजे सिमरन सिंह (RJ Simran Singh) को जो भी देखता था उनकी तारीफ करने पर मजबूर हो जाया करता था। लेकिन फैंस को उस वक्त झटका लगा जब अचानक से खबर आयी की सबको हंसाने वाली सिमरन सिंह अब नहीं रही। खबरों की मानें तो आरजे सिमरन के आत्महत्या (RJ Simran Singh suicide ) करने की खबर सामने आ रही है। मौत की खबरों के बीच उनके आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है। इसमें वह हंसती खिलखिलाती हुई नज़र आ रही हैं.

कौन थी RJ Simran Singh?

बताया जा रहा है कि सिमरन सिंह गुरुग्राम (Gurugram) में अपने घर पर फांसी पर लटकी हुई मिली हैं। सिमरन Gurugram में एक किराए के घर में रहती थीं। दैनिक जागरण पर छपी खबर के अनुसार, बुधवार की रात करीब 10 बजे किसी ने उनकी आत्महत्या की जानकारी पुलिस को दी थी। खबरों की मानें तो उन्होंने दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दी। आरजे सिमरन सिंह (RJ Simran Singh) जम्मू की रहने वाली थीं। वह मॉडलिंग के साथ-साथ एक आरजे का काम भी करती थीं और एक बड़ी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी थीं। सिमरन ने आत्महत्या क्यों की है, फिलहाल इसका कारण सामने नहीं आ सका है। सिमरन एक काफी खुश रहने वाली लड़की मानी जाती थी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम (Instagram) पर आखिरी बार 13 दिसंबर को एक वीडियो पोस्ट की थी , जिसमें वह गाउन पहनी हुई थीं और बहुत खूबसूरत लग रही थीं।

आरजे सिमरन सिंह आखिरी Reel में बहुत खुश आयी थीं नजर

13 दिसंबर को आरजे सिमरन सिंह (RJ Simran Singh) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक रील पोस्ट की थी। इस रील में उन्होंने पीच कलर का गाउन पहना हुआ था और ‘पहली बार’ गाने पर झूमती हुई दिख रही थीं।

इस रील में वह बेहद खुश और खिलखिलाती हुई दिख रही थीं। उन्हें देखकर लग ही नहीं रहा कि, वह कोई ऐसा कदम भी उठा सकती हैं। सिमरन सिंह के फैन्स को उनकी मौत पर विश्वास नहीं हो रहा है। सिमरन अपने लास्ट इंस्टाग्राम वीडियो Instagram (Video) में बहुत सुंदर और खुश दिख रही थीं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sanjay Gupta

नवम्बर 1, 2026

Aishwarya Rai

नवम्बर 1, 2026

Ramayana

अक्टूबर 31, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 16

अक्टूबर 31, 2026

 Filmmaker Sanjay Gupta

अक्टूबर 31, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 31, 2026