---Advertisement---

Viral Video: घातक बीमारी! बीच सड़क पर लड़की का हाथ पकड़ Reel बना रहे टशनी लड़कों को कार ने रौंदा, यूजर बोला ‘रील ने देश का नाश कर दिया’

Viral Video: सोशल मीडिया पर रील बना रहे कुछ लोगों का वीडियो वायरल हो रहा है। वह सब कार एक्सीडेंट का शिकार हो जाते हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 25, 2024 2:49 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: दुनियाभर में इंस्टाग्राम रील (Instagram Reel) एक घातक बीमारी की तरह फैल रही है। लोगों में इसका क्रेज इतना ज्यादा बढ़ चुका है कि, वह वायरल होने के लिए ना तो अपनी जान की चिंता करते हैं और ना ही दूसरों की जिंदगी की फिक्र करते हैं। रील से जुड़ा हुआ एक ऐसा ही वायरल वीडियो (Viral Video ) सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़के ने लड़की का हाथ पकड़ा हुआ है और उनसे पीछे कई सारे लड़के फिल्मी अंदाज में चलते हुए रील बना रहे हैं। लेकिन तभी पीछे से एक कार आती है और अचानक से बहुत जोर की टक्कर मारती है। इसके बाद ये सभी ताश के पत्तों की तरह बिखर जाते हैं।

Reel के चक्कर में करवा लिया एक्सीडेंट

इस वायरल वीडियो (Viral Video ) को Priya singh नाम के एक्स हैंडल पर 24 दिसंबर को अपलोड किया गया था।

Watch Video

इसके साथ लिखा है कि, “रील की लत अफीम और चरस से भी घातक है। रील के चक्कर में लोग अपने जान की परवाह भी नहीं कर रहे हैं यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। देखिए कैसे कुछ लड़के और लड़कियां सड़क पर Reel बना रहे होते हैं तभी पीछे से एक तेज़ रफ़्तार कार आती है और उन सभी को रौंदते हुए निकल जाती है।” वीडियो में एक पूरा ग्रुप देखा जा सकता है जो कि, बीच सड़क पर मौत से बेखबर होकर रील बना रहे हैं और चंद सेकंड में ही हादसों का शिकार हो जाते हैं।

Viral Video देख यूजर्स को आया गुस्सा

इस खौफनाक वीडियो को एक्स पर 24 दिसंबर को अपलोड किया गया था। इस पर अभी तक 4200 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं।एक यूजर लिखता है कि, “सही तो हुआ देखो कमेंट में सब खुश है ओर बचने भी नही चाइये, क्योंकि इस रील ने देश का नाश कर दिया, इज्जत ओर संस्कार सब खत्म हो गए जो हमारे देश की शान थी, पहचान थी । वहीं, दूसरा यूजर लिखता है कि, “रील बनाना एक घातक बीमारी बन चुका है। रील बनाने के चक्कर में युवा वर्ग कुछ भी कर गुजरने कों तैयार हैं। यहां तक जान पर भी बन आती हैं। जल्द हीं इससे छुटकारा पाने की जरूरत हैं। अगर जल्द हीं इससे छुटकारा नहीं पाया गया तों पूरा समाज इसके आगोश में आ जाएगा !!”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Health Tips

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026