---Advertisement---

One Two Cha Cha Cha Box Office Collection Day:’राहु-केतु’ पर कितना भारी पड़ा बवाली चचा आशुतोष राणा? जानें कॉमेडी फिल्म की कमाई

One Two Cha Cha Cha Box Office Collection Day: पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की 'राहु-केतु' और आशुतोष राणा की 'वन टू चा चा चा' के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। यहां जानें किस कॉमेडी फिल्म ने की ज्यादा कमाई?

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 17, 2026 3:30 अपराह्न

One Two Cha Cha Cha Box Office Collection Day
Follow Us
---Advertisement---

One Two cha cha cha Box Office Collection Day 1: बीते दिन शुक्रवार को तीन कॉमेडी फिल्म रिलीज हुई हैं। एक तरफ है ‘फुकरे’ फेम पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की ‘राहु-केतु’, दूसरी आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस की मूवी ‘हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस’ और तीसरी आशुतोष राणा की ‘वन टू चा चा चा।’ पुलकित सम्राट और इमरान खान की मूवी के सामने कुछ लोग बवाली चचा आशुतोष राणा की कॉमेडी मूवी को भूल ही गए। इसके ट्रेलर और मूवी को लेकर ज्यादा बात नहीं हुई है। लेकिन यकीन मानिए ये एक बहुत ही हंसाने वाली कॉमेडी फिल्म है। जिसमें सनकी चाचा और उनकी शादी ने बवाल मचाया हुआ है।

One Two cha cha cha Box Office Collection Day 1 कितना हुआ?

आशुतोष राणा की फिल्म ‘वन टू चा चा चा’ का बजट लगभग 8 करोड़ के आस-पास है। ये एक लॉ बजट फिल्म है। आशुतोष राणा के साथ-साथ ललित प्रभाकर, नायरा बनर्जी, और हर्ष मायर जैसे बड़े कलाकार है।

पिक्चर क्रेडिट: Sacnilk

मूवी का प्रमोशन बहुत ही कम हुआ है। पहले दिन इस मूवी ने सिर्फ 16 लाख रुपए ही कमाए हैं। अभिषेक राज खेमका और रजनीश ठाकुर के निर्देशन में बनी इस मूवी की स्टोरी काफी हंसाने वाली है। फिल्म की स्टोरी एक सनकी चाचा की है जो कि, भतीजे की शादी से पहले खुद करना चाहता है। चाचा की जिद को देखते हुए भतीजा अपने दोस्तों के साथ सनकी चाचा को लेकर रांची डॉक्टर के पास निकल पड़ता है। इसके बाद चाचा बने आशुतोष राणा ऐसे-ऐसे कांड करते हैं कि, देखने वालों को हंसी आ जाती है। इस दौरान काफी कॉमेडी होती है। इसी के चक्कर में25 करोड़ की डकैती हो जाती है। इसके बाद मामले में पुलिस की एंट्री होती है।

‘वन टू चा चा चा’ और ‘राहु-केतु’ के बीच हो रहा मुकाबला

‘वन टू चा चा चा’ का मुकाबला पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की ‘राहु-केतु‘ फिल्म से है। ये भी एक कॉमेडी मूवी है। इस फिल्म ने पहले दिन 1 करोड़ की कमाई की है। 25 करोड़ के बजट से बनी इस फिल्म को देख लोग काफी हंस रहे हैं। इसमें राहु-केतु एक राइटर की किताब से निकलकर ऐसी पनौती लगाते हैं कि, हंसी नहीं रुकती है। फिल्म में चंकी पांडे और पीयूष मिश्रा जैसे बड़े कलाकार है। यही वजह है कि, इसमें आशुतोष राणा की फिल्म ‘वन टू चा चा चा’ को पछाड़ दिया है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकेड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 23, 2026

Udta Teer

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026