---Advertisement---

हाथ में OnePlus Open फोन लेकर सपनों में खो गई Anushka Sharma, खास कैपश्न में कहीं ये बात

OnePlus Open: अनुष्का शर्मा ने अपनी लेटेस्ट तस्वीर शेयर कर फैंस को वनप्लस ओपन की झलक दिखाई है। इस दौरान अनुष्का खोई हुई नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर अपनी इस तस्वीर से अनुष्का लाइमलाइट में आ गई है और फैंस उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। जबरदस्त अंदाज में इस फोन को प्रमोट कर रही अनुष्का फैंस के बीच सुर्खियों में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 26, 2023 12:55 अपराह्न

OnePlus Open
Follow Us
---Advertisement---

OnePlus Open: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा किसी न किसी वजह से लाइमलाइट में बनी रहती है। इस सब के बीच एक्ट्रेस एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल बीते दिन उन्हें वनप्लस ओपन फोन के साथ स्पॉट किया गया था। फोन लॉन्चिंग से पहले एक्ट्रेस के हाथ में दिखा था जिसके बाद से वह लाइमलाइट में बनी हुई है। वहीं अब अनुष्का ने सोशल मीडिया पोस्ट पर हाथ में इस वनप्लस फोन को लेकर सपनों की दुनिया में खोई हुई नजर आ रही है। उन्होंने एक तस्वीर शेयर कर लोगों को इसकी झलक दिखाई है। वहीं फैंस के बीच कैप्शन भी काफी चर्चा में है। आइए जानते हैं आखिर क्यों यह तस्वीर है खास।

फोन के साथ पोज देती दिखीं अनुष्का

जहां तक अनुष्का शर्मा के इस पोस्ट की बात करें तो उन्होंने अपनी तस्वीर शेयर की है। जहां एक फोटो में अनुष्का बीज कलर के ब्लेजर के साथ डेनिम को कैरी करती हुई दिखाई दे रही है। इस दौरान हाथ में वनप्लस ओपन के साथ पोज़ दे रही है। हाथों में ब्लैक नेल पेंट और सॉफ्ट कर्ल हेयर स्टाइल में अनुष्का खोई हुई नजर आ रही है। इस दौरान उनके चेहरे पर मुस्कान देखने लायक है। वहीं एक और तस्वीर में हाथ में फोन लेकर कॉफी टाइम को एंजॉय कर रही हैं। अनुष्का इस दौरान ब्लैक ड्रेस में दिखाई दे रही हैं।

अनुष्का ने कहीं ये बात

इस तस्वीर को शेयर कर अनुष्का ने लिखा, “समय गुजर जाता है और यह यह अत्यंत आवश्यक अपडेट का समय था। इसलिए जब आप वनप्लस ओपन के साथ अपडेट कर सकते हैं तो क्यों संतुष्ट हो। वनप्लस इंडिया कबीले का हिस्सा बनकर खुशी हुई।” ऐसे में इतना तो साफ है कि अनुष्का इस फोन को प्रमोट कर रही हैं लेकिन अदाएं और उनका फोन किसी भी के भी दिल को जीतने के लिए काफी है। फिलहाल भारत में इस फोन की काफी डिमांड है और लोग इसे खरीदना चाह रहे हैं। अगर रिपोर्ट्स के माने तो इस फोन की कीमत 1 लाख 20 हजार है।

चर्चा में रहती हैं अनुष्का

इस पोस्ट को देखने के बाद एक यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा, “भाई दोनों हसबेंड बीवी मिलकर दुनिया लूट रहे हैं। ” एक और यूजर ने कहा, “आप बोल रही हो वनप्लस हस्बैंड बोल रहे हैं विवो कौन सा लूं।” गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा अपने काम के अलावा पति विराट कोहली की वजह से भी लाइमलाइट में बनी रहती हैं। वहीं अभी हाल ही में एक्ट्रेस को लेकर यह खबर आई कि वह दूसरी बार मां बनने वाली है। हालांकि इस बारे में कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iQOO 16 5G

मार्च 30, 2026

Apple First Foldable iPhone

मार्च 30, 2026

Salman Khan

मार्च 30, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 30, 2026

Vivo X300s

मार्च 30, 2026

Mrunal Thakur

मार्च 30, 2026