---Advertisement---

Operation Sindoor के लिए ‘बॉर्डर 2’ के बाद भूषण कुमार ने विवेक अग्निहोत्री के साथ मिलाया हाथ, पाकिस्तान को क्या फिर मिलेगा करारा जवाब

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर की कहानी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि इस बार फिर से पड़ोसी मुल्क को मजा चखाने के लिए बेबाक निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने भूषण कुमार के साथ हाथ मिलाया है। जानिए पूरी डिटेल्स।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 18, 2026 3:32 अपराह्न

Operation Sindoor
Follow Us
---Advertisement---

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर निश्चित तौर पर हर भारतीय के दिल को झकझोर देने वाली घटना है जहां रातों-रात भारत ने पाकिस्तान को यह दिखा दिया कि कैसे इंडिया से पंगा लेना उनके लिए भारी पड़ सकता है। पहलगाम हमले के बाद भारत ने सख्त रुख अपनाते हुए ऑपरेशन सिंदूर किया और इस दौरान पड़ोसी मुल्क के तोते उड़ा दिए। अब इस कहानी को आप बड़े पर्दे पर देख सकते हैं। जी हां ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां कहा जा रहा है कि भूषण कुमार और विवेक रंजन अग्निहोत्री ने हाथ मिलाया है।

Operation Sindoor को लेकर क्या आई बड़ी खबर

बॉर्डर 2 को प्रोड्यूस करने के बाद भूषण कुमार और विवेक रंजन अग्निहोत्री एक साथ आने वाले हैं और इस बारे में पिंकविला की तरफ से कहा गया कि एक सूत्र ने इसकी पुष्टि की कहा है कि “उनकी अगली फिल्म के लिए वे एक साथ धमाका करने के लिए तैयार है। इसे टी सिटीज द्वारा निर्मित किया जाएगा और इसे विवेक रंजन अग्निहोत्री निर्देशित करने वाले हैं। हालांकि इससे जुड़े ज्यादा अपडेट अभी सामने नहीं आई है लेकिन ऑपरेशन सिंदूर को बड़े पर्दे पर देखना वाकई दिलचस्प हो सकता है।

स्टार कास्ट से लेकर हर अपडेट पर लोगों की नजर

ऑपरेशन सिंदूर जैसे हालिया घटना पर आखिर भूषण कुमार और विवेक रंजन अग्निहोत्री क्या धमाका करते हैं और उसमें किस स्टार कास्ट को लिया जाएगा यह देखना तो दिलचस्प होगा। यह हर भारतीय के बड़ी खबर है क्योंकि एक ऐसी घटना को सिनेमाघर में देखना गर्व का पल हो सकता है। इसकी और अधिक अपडेट के लिए लोग इंतजार करेंगे।

विवेक रंजन अग्निहोत्री और भूषण कुमार की फिल्म

वर्कफ्रंट की बात करें तो विवेक रंजन अग्निहोत्री को आखिरी बार बंगाल फाइल्स में निर्देशक के तौर पर देखा गया था जिसमें मिथुन चक्रवर्ती का कमल देखा गया तो वहीं दूसरी तरफ भूषण कुमार की बॉर्डर 2 हाल ही में रिलीज हुई जहां सनी देओल, अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ के साथ-साथ वरुण धवन को देखा गया था।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Akshay Kumar

फ़रवरी 18, 2026

Shark Tank India 5

फ़रवरी 18, 2026

Salim Khan Health Update

फ़रवरी 18, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 18, 2026

Nikki Tamboli

फ़रवरी 18, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 18, 2026