---Advertisement---

Salim Khan Health Update: सलीम खान ना होते तो अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना, रजनीकांत कभी ना बन पाते इतने बड़े सितारे! जानें सबसे बड़ी हिट फिल्में

Salim Khan Health Update: सलमान खान के पिता सलीम खान गुजरे जमाने के मशहूर राइटर हैं। उन्होंने अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना, रजनीकांत जैसे बड़े सितारों के लिए कई बड़ी फिल्में लिखी हैं। जिससे इन सितारों को पहचान मिली है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 18, 2026 2:55 अपराह्न

Salim Khan Health Update
Follow Us
---Advertisement---

Salim Khan Health Update:  सलमान खान के पिता सलीम खान इस समय मुम्बई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें माइनर ब्रेन हैमरेज हुआ है। जिसके कारण राइटर को वेंटिलेटर पर रखा हुआ है। उनका इलाज न्यूरोलॉजिस्ट, कार्डियोलॉजिस्ट और न्यूरोसर्जन की एक टीम कर रही है। सर्जरी हो गई है। फिलहाल बीते जमाने के महशूहर राइटर की हेल्थ स्टेबल है। फैंस 90 साल के लेखक की हेल्थ ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। इस बीच सलीम खान के बारे मे फैंस सबकुछ जानना चाहते हैं। आपको बता दें, सलीम और जावेद की जोड़ी  बॉलीवुड में बहुत मशहूर थी। इन्होंने कई हीरो को सुपर स्टार बनाया है। इसी कड़ी में अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना, रजनीकांत  का नाम सबसे टॉप पर आता है। अगर सलीम खान की दमदार स्क्रिप्ट ना होती है तो बॉलीवुड को सुपर से भी ऊपर से लेवल की फिल्में ना मिल पाती।

सलमान खान के पिता सलीम खान ने कैसे अमिताभ बच्चन का करियर चमकाया? 

सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी ने बॉलीवुड को सदी का महानायक अमिताभ बच्चेन के रुप में दिया है। अगर ये कहें तो कुछ नहीं होगा। क्योंकि ‘शोले’, ‘दीवार’, ‘जंजीर’ और ‘डॉन’ जैसी हिट लिखकर उन्होंने अमिताभ बच्चन को घर-घर में मशहूर होने का मौका दिया है। अमिताभ बच्चन के करियर में सलीम खान का अहम रोल रहा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि, सलीम खान ने अमिताभ बच्चने के लिए 10 फिल्में लिखीं हैं। उन्होंने ही जंजीर जैसी हिट मूवी के लिए अमिताभ बच्चन का नाम दिया था। एक्टर को ‘एंग्री यंग मैन’ की पहचान भी सलमान खान के पिता के कारण ही मिली है।

राजेश खन्ना के सुनहरे करियर में सलीम खान की भूमिका

सलीम खान ने जावेद अख्तर के साथ मिलकर राजेश खन्ना के करियर को चमकाने में भी अहम भूमिका अदा की है। साल 1971 में आयी ‘हाथी मेरे साथी’ ने राजेश खन्ना के करियर को बड़ा मोड़ दिया था। ये उस साल की सबसे बड़ी हिट मूवी थी। इतना ही नहीं ‘अंदाज’ और ‘जमाना’ जैसी राजेश खन्ना की हिट फिल्में भी सलीम-जावेद की जोड़ ने लिखी थीं।

साउथ सुपर स्टार रजनीकांत को स्टार बनाने में योगदान

रजनीकांत साउथ सिनेमा का सुपरस्टार हैं। काफी कम लोगों को पता होगा कि, 80 के दशक में सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी के द्वारा लिखी गई हिट फिल्मों के खूब रिमेक बने थे। इन्हीं में रजनीकांत ने भी काम किया है। रजनीकांत ने ‘डॉन’ की रिमेक ‘बिल्ला’, ‘दीवार’ की रिमेक ‘थी’ और ‘त्रिशूल’ की रिमेक ‘मिस्टर भरत’ में काम किया था। रजनीकांत ने कई बार इस बात को स्वीकारा है कि, अमिताभ बच्चन की हिट मूवी के रिमेक वर्जन ने उन्हें बुलंदियों तक पहुंचाया है।

Salim Khan Health Update क्या है?

सलीम खान की हेल्थ अपडेट लगातार डॉक्टर दे रहे हैं। लीलावती हॉस्पिटल के डॉक्टर्स ने मीडिया के सामने बयान जारी करते हुए कहा है कि, अब सलमान खान के पिता की तबियत पहले से बेहतर है। वो तेजी से रिकवर कर रहे हैं।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Drishyam 3 Box Office Collection Day 8

मई 29, 2026

Ranveer Singh

मई 29, 2026

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 7

मई 29, 2026

Karan Johar

मई 29, 2026

Imtiaz Ali

मई 28, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 7

मई 28, 2026