Operation Sindoor: ‘गोलियों से भून दिया, उन खूनों का बदला…’ ये क्या बोल गई Kangana Ranaut, Pawan Kalyan ने मोदी सरकार को लेकर कहीं ये बात

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एक तरफ बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने रिएक्ट किया है तो दूसरी तरफ पवन कल्याण भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए दिखे। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है जिसकी तारीफ में लोग प्रतिक्रिया देते दिखे।

Operation Sindoor

Photo Credit- Google Operation Sindoor

Operation Sindoor: पाकिस्तानियों की नींद खुलने से पहले वहां भारतीय सेना द्वारा Pahalgam टेरर अटैक का बदला ले लिया गया। जिस तरह से ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया गया उसे लेकर पूरे देश में अलग ही जोश देखने को मिल रहा है। वहीं Operation Sindoor को लेकर बीजेपी सांसद Kangana Ranaut से लेकर आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम Pawan Kalyan तक ने मोदी सरकार की तारीफ की है। ऑपरेशन सिंदूर को लेकर हर तरफ जश्न का माहौल जारी है। आइए जानते हैं इसे लेकर आखिर क्या बोले पवन कल्याण और कंगना रनौत जो चर्चा में है। पहलगाम हमले के बाद जिस तरह की जवाबी कार्रवाई दी वह निश्चित तौर पर पाकिस्तानी को हिला कर रख दिया है।

Kangana Ranaut ने Operation Sindoor को लेकर दिखाया जोश

ANI संग बातचीत में कंगना रनौत ने लिखा कि “देश अभी युद्ध की स्थिति में है और हम सभी घबराए हुए हैं। हमारे सुरक्षा बल हमारी रक्षा करते हैं भगवान उनकी रक्षा करें। पीएम मोदी ने इस तरह ऑपरेशन का नाम ऑपरेशन सिंदूर रखा है। हमारी माता बेटियों के सामने उनके पतियों को गोली से भून दिया गया उन खूनों का बदला लिया जा रहा है। हम देश की कामयाबी की प्रार्थना करते हैं।”

मोदी सरकार को मिला ऑपरेशन सिंदूर पर Pawan Kalyan का सपोर्ट

वहीं आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण ने भी Operation Sindoor की तारीफ की है और मोदी सरकार के साथ-साथ भारतीय सेना के इस कदम की सराहना की है। उन्होंने कहा है कि वह उन्हें अप्रिशिएट करते हैं। इसके साथ ही हर स्थिति में वे मोदी सरकार के साथ खड़े हैं। पवन कल्याण ने कहा कि जिस तरह से तनारानी चलती आ रही है ऐसे समय में हम हर हाल में मोदी सरकार के साथ खड़े हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो भी चर्चा में है।

सोशल मीडिया पर लोगों में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर खुमार

https://twitter.com/NutBoult/status/1920026536150757569

इसे देखकर एक यूजर ने कहा हमारे सैनिक युद्ध के मैदान में खून बहाते हैं पसीना बहाते हैं और जीतते हैं जबकि हमारे नेता बेजोड़ ताकत के साथ आगे बढ़ते हैं। ऑपरेशन सिंदूर दिखाता है कि जब भारत आगे बढ़ता है तो वह अजय शक्ति के साथ आगे बढ़ता है। जमीन पर और कमान में हर योद्धा को सलाम भारत आपके कारण गर्व से खड़ा है।” सोशल मीडिया पर हर तरफ ऑपरेशन सिंदूर का जोश देखने को मिल रहा है और लोग इस पर अपनी जबरदस्त प्रतिक्रिया देते दिख रहे हैं।

Exit mobile version