---Advertisement---

Orry FIR: मां वैष्णोदेवी की नगरी में दारु पीना बॉलीवुड के लाडले ओरी को पड़ा भारी, पुलिस के चुंगल में ऐसे फंसे?

Orry FIR: मां वैष्णोदेवी की नगरी कटरा में ओरी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक होटल में पार्टी की है। जिसकी तस्वीर वायरल होने से बवाल मच गया है। दरअसल, इस धार्मिक स्थल में शराब और मांस खाने पर प्रतिबंध है। लेकिन इसके बाद भी बॉलीवुड सितारों के फेवरेट ओरी ने शराब पार्टी की है। जिसके बाद ओरी पर एफआईआर हुई है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 17, 2025 5:01 अपराह्न

Orry
Follow Us
---Advertisement---

Orry FIR: बॉलीवुड सितारों से लेकर देश के सबसे अमीर व्यक्ति Mukesh Ambani की पार्टियों में पहुंच कर अपन सिग्नेचर पोज देकर सुर्खियां बटोरने वाले ओरी फंस गए हैं। उन पर पुलिस केस हुआ है। ओरी का असली नाम Orhan Awatramani है। लेकिन वह अपने निक नेम से ही मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। ये अपनी महंगी पार्टी के लिए मशहूर हैं।लेकिन अब ये मां वैष्णोदेवी की नगरी कटरा में एक होटल के अंदर शराब पीकर फंस गए हैं। उन पर Katra Police ने मामला दर्ज किया है। ओरी आफआईआर को लेकर काफी चर्चा हो रही है।

इस हरकत के चलते बुरी तरह से नप गए ओरी

आपको बता दें, इंडिया टीवी पर छपी खबर के अनुसार, ओरी कटरा के Katra Marriott Resort & Spa होटल में अपने फ्रेंड्स से साथ रुके हुए थे।

इस दौरान उनका एक फोटो वायरल हुआ जिसमें उनकी खाने की टेबल पर शराब की बोलते रखी हुई थी। इस फोटो के चलते social media influencer Orry नप गए। उन पर और उनके 8 फ्रेंड्स पर पुलिस ने FIR की है। आपको बता दें, कटरा मां वैष्णोदेवी की नगर कही जाता है। यहां पर शराब और मांस खाना पूरी तरह से प्रतिबंधित हैं। ऐसे में ओरी ने इस नियम को तोड़ा है। इस लिए उन पर ये एफआईआर दर्ज की गई है। ये घटना बीते 15 मार्च की बताई जा रही है। खबरों की मानें तो होटल ने उन्हें पहले ही इस नियम की जानकारी दे दी थी। लेकिन इसके बाद भी उन्होंने ऐसा किया ।

Orry FIR पर क्या बोली पुलिस?

इस घटना के बाद Jammu & Kashmir Police का बयान सामने आया है। जिसमें बताया गया है कि, नियम तोड़ने के चलते ओरी सहित अन्य 8 लोगों पर FIR दर्ज कर ली गई है। वहीं, पुलिस का कहना है कि, उन्होंने लोगों की भावनाओं को ठेक पहुंचाई है। इसलिए उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anushka Ranjan

अगस्त 24, 2026

Aasha Singh Jaiswal

अगस्त 24, 2026

Kriti Sanon

अगस्त 24, 2026

Kiara Advani

अगस्त 23, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 9

अगस्त 23, 2026

Batwara 1947 Box Office Collection Day 9

अगस्त 23, 2026