Oscar 2026 Winners: ‘ सबसे ज्यादा अवार्ड जीतने वाली ‘ वन बैटल आफ्टर अनदर’ फिल्म की स्टोरी क्या है? जाने किसके नाम रही शाम

Oscar 2026 Winners: 15 मार्च की शाम मनोरंजन जगत के लोगों के लिए बेहद खास रही है। क्योंकि कई फिल्मों और सितारों ने ऑस्कर अवॉर्ड जीता है। बेस्ट मूवी का अवॉर्ड ' वन बैटल आफ्टर अनदर' को मिला है।

Oscar 2026 Winners

Picture Credit: Google

Oscar 2026 Winners:  फिल्मी जगत से जुड़े लोग हो या फिर उनके फैंस हो सभी को ऑस्कर अवॉर्डस का बेसब्री से इंतजार रहता है। 15 मार्च की शाम इन्हीं सितारों के नाम रही। अमेरिका के लॉस एंजिल्स में ऑस्कर पुरस्कार कई नामी लोगों को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धियों के लिए दिए गए। दुनियाभर की नॉमिनेट फिल्मों को पीछे छोड़ ‘ वन बैटल आफ्टर अनदर’ ने 6 अवॉर्ड जीतकर बेस्ट मूवी का तमगा अपने नाम किया।

Oscar 2026 Winners:  ‘ वन बैटल आफ्टर अनदर’ बनी बेस्ट मूवी

‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ नार्वे देश की फिल्म है। जिसे 26 सितंबर 2025 को रिलीज किया गया था। इस मूवी को 13 नॉमिनेशंस में से 6 ऑस्कर अवॉर्ड्स मिले हैं। निर्देशक पॉल थॉमस एंडरसन की जिंदगी का ये पहला ऑस्कर है।मूवी में लीड रोल में एक्टर शॉन पेन हैं। फ ल्म की कहानी एक गैंगेस्टर की है। जो अपनी 16 साल की बेटी के साथ सबकुछ छोड़कर गुमनामी की जिंदगी जी रहा होता है। लेकिन तभी उसकी बेटी गायब हो जाती है। इसके बाद पिता को मजबूर होकर दोबारा से उसी दुनिया में लौटना पड़ता है जिसे वो सालों पहले छोड़ चुका है। ये फिल्म 1990 में आए नोवल विनलैंड पर आधारित है।

ऑस्कर 2026 में चूका भारत, इन लोगों ने मारी बाजी

इस बार का ऑस्कर अवॉर्ड 2026 भारत के लिए खास नहीं रहा है। क्योंकि किसी भी इंडियन मूवी को एक भी पुरस्कार नहीं मिल सका है। हांलकि भारतीय मूल की फिल्ममेकर गीता गंदभीर को दो कैटेगिरी में नॉमिनेशन मिला लेकिन वो अवॉर्ड जीतने से चूक गई। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में सबसे ज्यादा 6 अवॉर्ड जीतने वाली मूवी ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ रही है। वहीं, ‘बार्बरा’ को 4 और ‘द लाफिंग गॉड’ मूवी को 3 ऑस्कर मिले हैं।

 

 

Exit mobile version