---Advertisement---

Oscars 2026 में ऐसा क्या हुआ जहां 13 साल के बाद पलट गया फिर इतिहास का पन्ना, जानें 7 बार कब-कब दुनिया रही स्तब्ध

Oscars 2026: आखिर अकादमी अवार्ड्स में ऐसा क्या हुआ जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर हलचल मची हुई है। 98 साल के इतिहास में 7वीं बार दुनिया स्तब्ध रह गई है और यह चर्चा में है। आइए जानते हैं डिटेल्स।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 16, 2026 11:31 पूर्वाह्न

Oscars 2026
Follow Us
---Advertisement---

Oscars 2026: 98वें अकादमी अवार्ड्स में कुछ ऐसा हुआ जिसकी शायद किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। लगभग 98 साल के इतिहास में ऐसा 7वीं बार हुआ है जब दुनिया स्तब्ध है। वहीं 13 साल के बाद इतिहास का पन्ना एक बार फिर पलटा है। आखिर कुमैल नानजियानी ने ऐसा क्या कहा कि तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी और शोर सुनाई देने लगे। दरअसल ऑस्कर 2026 में इतिहास एक बार फिर से रिपीट हुआ है जहां 7वीं बार किसी कैटेगरी में टाई की घोषणा की गई है। लाइव एक्शन शॉर्ट कैटेगरी में टाई बताया गया। इसके साथ ही आइए जानते हैं आखिर कब कब ऑस्कर में ऐसा देखने को मिला है।

ऑस्कर 2026 में माहौल कब हुआ एक्साइटेड

प्रेज़ेंटर कुमैल नानजियानी ने ऑस्कर 2026 में इसकी घोषणा करते हुए बताया कि यहां टाई है। उन्होंने कहा, “यह टाई है! मैं मज़ाक नहीं कर रहा! यह असल में टाई है, इसलिए सब लोग शांत हो जाओ। हम इससे निकल जाएंगे। मैं पहले एक विनर अनाउंस करूंगा और वे अपना अवॉर्ड लेने आएंगे, उसके बाद दूसरा विनर।” बता दें कि बेस्ट लाइव-एक्शन शॉर्ट फिल्म कैटेगरी द सिंगर्स और टू पीपल एक्सचेंजिंग सलाइवा ने जीत दर्ज की। इस दौरान ज्यादातर लोगों को तो पता भी नहीं था कि ऑस्कर में भी टाई होता है।

Oscars 2026 से पहले कब-कब टाई विनर ने किया धमाका

बता दें कि ऑस्कर 2026 से पहले 1932 में वालेस बीरी (द चैंप) और फ्रेडरिक मार्च (डॉ. जेकिल एंड मिस्टर हाइड) बेस्ट एक्टर के लिए टाई हुए थे। वहीं ऑस्कर 1950 में ए चांस टू लिव और सो मच फॉर सो लिटिल बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट कैटेगरी में टाई हुईं। 1969 में कैथरीन हेपबर्न और बारबरा स्ट्रीसैंड बेस्ट एक्ट्रेस के लिए टाई हुईं। 1987 में आर्टी शॉ: टाइम इज़ ऑल यू हैव गॉट और डाउन एंड आउट इन अमेरिका बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर में जॉइंट विनर थे। बेस्ट शॉर्ट फिल्म लाइव एक्शन के लिए 1995 में पहले टाई हुआ था जब फ्रांज काफ्का की इट्स अ वंडरफुल लाइफ और ट्रेवर विनर घोषित हुए थे। 2013 में स्काईफॉल और ज़ीरो डार्क थर्टी ने बेस्ट साउंड एडिटिंग का अवॉर्ड जीता था।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026