Outfit Ideas: साड़ी को अक्षरा सिंह की तरह करें स्टाइल, किसी भी जश्न में कहर ढाएंगी आप

Outfit Ideas: अक्षरा के इस लेटेस्ट लुक को आप भी किसी पार्टी के लिए रिक्रिएट कर सकती हैं। आप किसी भी पार्टी में फैशनिस्टा नजर आएंगी और लोगों किए नजरें आप पर होंगी।

Outfit Ideas: भोजपुरी की पॉपुलर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है। उन्होंने ट्रांसफॉरमेशन से फैंस को हैरान किया है और उनकी हर तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में होती है। इस बीच लेटेस्ट तस्वीरों जिसमें वह तहलका मचा रही है। इस फोटो में एक्ट्रेस स्टाइलिश साड़ी में नजर आ रही हैं जिसे देख फैंस मर मिटने के लिए तैयार हैं। आप भी इस तरह से खुद को किसी भी पार्टी के लिए तैयार कर लें यकीनन आप किसी पार्टी की शान बन जाएंगी।

क्या हैं इस लुक में खास

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

तस्वीरों की बात करें तो अक्षरा डिजाइनर साड़ी में नजर आ रही है जो काफी स्टाइलिश है। उन्होंने इस लुक को स्टाइलिश ब्लाउज के साथ पेयर किया है। उन्होंने मिनिमल मेकअप से इस लुक को खास बनाया हैं। अक्षरा सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों से तहलका मचा रही हैं। एक्ट्रेस ने इस लुक को डायमंड नेकपीस और इयररिंग्स से कम्पलीट किया हैं। उन्होंने बालों को आगे से स्टाइल करते हुए कर्ल लुक दिया है। तस्वीर में एक्ट्रेस अलग-अलग पोज दे रही हैं। फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं और जमकर तारीफ़ कर रहे हैं। एक बार फिर एक्ट्रेस फैंस को इम्प्रेस करने में कामयाब रही।

इस तरह से लुक को करें कॉपी

अगर आप किसी पार्टी में ग्लैमरस अंदाज में तहलका मचाना चाहती हैं तो आप इस लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं। एक्ट्रेस किए तरह आप भी किसी स्टाइलिश साड़ी को पार्टी के लिए कैरी कर सकती हैं। आजकल मार्केट में कई डिजाइनर साड़ी आसानी से मिल जाती हैं। आप चाहे तो इस तरह की जरीदार वर्क किए साड़ी को ऑप्शन में ले सकती हैं। आप अक्षरा की तरह ज्वेलरी भी कैरी कर सकती हैं। मिनिमल मेकअप से आप इस लुक को खास बनाए क्योंकि साड़ी का हेवी लुक आपको परफेक्ट दिखाने के लिए परफेक्ट है।

Also Read: ULLU की इन Web Series में बोल्डनेस की हदें पार कर चुकी हैं Rajsi Verma, इंटीमेट सीन्स से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

Exit mobile version