---Advertisement---

Netflix पर पहली Pakistani web series देगी दस्तक, रोमांटिक ड्रामा में माहिरा खान के साथ ये स्टार्स आएंगे नजर

Pakistani web series on Netflix: पाकिस्तानी वेब सीरीज को लेकर अगर आप इंतजार करते हैं तो जल्द ही यह नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने के लिए तैयार है। नेटफ्लिक्स की पहली पाकिस्तानी वेब सीरीज को लेकर अगर आप इंतजार कर रहे हैं तो जल्द ही यह रिलीज के लिए तैयार है। नेटफ्लिक्स की पहली पाकिस्तानी वेब सीरीज में माहिरा खान के अलावा फवाद खान और कई नामी सितारे नजर आने वाले हैं। फैंस के लिए वाकई यह खबर ट्रीट से कम नहीं है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 24, 2023 1:05 अपराह्न

Pakistani web series on Netflix
Follow Us
---Advertisement---

Pakistani web series on Netflix: पिछले कुछ समय से पाकिस्तानी ड्रामे को लेकर जबरदस्त क्रेज बरकरार है और ऐसे में फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यूट्यूब और टीवी ही नहीं अब पाकिस्तानी वेब सीरीज को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज करने की तैयारी की जा रही है। अब तक इसे लेकर कोई ऑफिसियल अनाउंसमेंट तो नहीं हुई है लेकिन अटकलों का बाजार लगातार जोरों पर है। रिपोर्ट की माने तो पहली पाकिस्तानी वेब सीरीज में माहिरा खान का जलवा फैंस देख सकते हैं। निश्चित तौर पर वेब सीरीज की दुनिया में यह पाकिस्तानी हसीना क्या कमाल करती है यह देखना दिलचस्प है। फिल्हाल वेब सीरीज में शामिल अन्य स्टार कास्ट भी लाइमलाइट में हैं।

ये स्टार कास्ट आएंगे सीरीज में नजर

रिपोर्ट्स की माने तो इस वेब सीरीज में माहिरा खान के अपोजिट फवाद खान नजर आने वाले हैं। दोनों ही स्टार्स पाकिस्तानी इंडस्ट्री के पॉपुलर फेस हैं और साथ में कई फिल्मों और सीरियल में काम कर चुके हैं। वही लेटेस्ट रिपोर्ट की बात करें तो फवाद और माहिरा नेटफ्लिक्स की पहली पाकिस्तान वेब सीरीज में एक साथ नजर आएंगे। इस सीरीज में इन दोनों के अलावा सनम सईद भी दमखम दिखाने के लिए तैयार है। इसके अलावा यह भी माना जा रहा है कि इस सीरीज में हम्ज़ा अली अब्बासी, बिलाल शरीफ, इकरा अजीज, हानिया अमीर औरमाया अली सहित कई सपोर्टिंग स्टार कास्ट नजर आएंगे।

आखिर कहां से ली गई कहानी

अगर इस वेब सीरीज की बात करें तो यह 2013 के उर्दू नोवल ‘जो बचे हैं उसे समेट लो’ की कहानी से ली गई है। इसे फरहत इश्तियाक लिखेंगे। गौरतलब है कि माहिरा और फवाद के साथ पहले भी काम कर चुके हैं और वह ‘हमसफ़र’ नोबेल को लिखे थे जो न सिर्फ पाकिस्तान बल्कि भारत में भी काफी चर्चा में रहा है।

यह है सीरीज की कहानी

वहीं अगर वेब सीरीज की बात करें तो यह सिकंदर के इर्द-गिर्द होगा जो हावर्ड में लॉ की पढ़ाई कर रहा है। वह अपनी जिंदगी में एक ऐसा घटना देखा है जो उसकी जिंदगी को बदल देती है। वहीं बाद में उसकी मुलाकात लीजा से होती है। वह इटली में मिलते हैं और यह मुलाकात कैसे आगे बढ़ती है यही है शो की कहानी। कहा जा रहा कि माहिरा और फवाद एक बार फिर साथ में रोमांस करते नजर आएंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mallika Sherawat

अक्टूबर 24, 2026

Rakhi Sawant

अक्टूबर 23, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 23, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026