---Advertisement---

गोल्डन गर्ल बनी Palak Tiwari ने रैंप वॉक पर बिखेरा जलवा, इस स्लिट ड्रेस में ‘बलखाती’ हुईं आई नजर

Palak Tiwari: श्वेता तिवारी की लाडली पलक तिवारी सोशल मीडिया सेंसेशन है और वह अक्सर लाइमलाइट में बनी रहती हैं। पलक बॉलीवुड फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से डेब्यू कर चुकी हैं और सुर्खियों में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और वह फैशन सेंस और अपने ...

Read more

Avatar of Diksha Pandey

By: Diksha Pandey

Published: अक्टूबर 2, 2023 6:24 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Palak Tiwari: श्वेता तिवारी की लाडली पलक तिवारी सोशल मीडिया सेंसेशन है और वह अक्सर लाइमलाइट में बनी रहती हैं। पलक बॉलीवुड फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से डेब्यू कर चुकी हैं और सुर्खियों में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और वह फैशन सेंस और अपने अंदाज से लोगों के बीच तहलका मचाना खूब जानती है। यह वीडियो सुर्खियों में है जिसमें वह एक बार फिर फैशन का जलवा रैंप वॉक पर दिखाती हुई नजर आई और ऐसे में लोगों की निगाहें उनकी खूबसूरती और वाकिंग स्टाइल पर अटक गई है। आइए देखते हैं यह वीडियो।

गोल्डन ड्रेस में छा गई पलक

पलक तिवारी के इस वीडियो में उनके लुक की बात करें तो वह हमेशा की तरह ग्लैमरस नजर आ रही है। उन्होंने थाई हाई स्लिट गोल्डन ड्रेस से अपने लुक को कंप्लीट किया है जो ऑफ शोल्डर है। वहीं उनका यह दुपट्टे का स्टाइल वाकई खास है। एक्ट्रेस ने अपनी लुक को मिनिमल मेकअप के साथ खास टच देती नजर आई वहीं सॉफ्ट कर्ल हेयरस्टाइल उनकी खूबसूरती को बढ़ा रही है। मिनिमल मेकअप में उनकी अदाएं देखने लायक है और वह जिस तरह रैंप वॉक पर अपना जलवा दिखा रही है वह किसी को भी इंप्रेस करने के लिए काफी है।

हर बार लाइमलाइट में आ जाती हैं पलक

गोल्डन ड्रेस में पलक तिवारी लोगों को इंप्रेस करने में कामयाब हुई और यही वजह है कि यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। फैंस उनके लुक की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। यह पहली दफा नहीं है जब पलक अपने अंदाज से लाइमलाइट में आई हो। वह लोगों के बीच सुर्खियों में आने का कोई मौका नहीं छोड़ती है वजह चाहे जो भी हो। अगर एक्ट्रेस की निजी जिंदगी की बात करें तो सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान संग उनका नाम अक्सर जोड़ा जाता है। हालांकि इस बारे में कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026

Lucknow Viral Video

मई 30, 2026

Viral Video

मई 30, 2026

Jhansi Viral Video

मई 30, 2026

Rafael Jodar Viral Video

मई 30, 2026

Leave a Comment