---Advertisement---

इब्राहिम से पहले भी इश्क लड़ा चुकी हैं Palak Tiwari! अफेयर्स से दूर रखने के लिए मां श्वेता ने काट दिए थे बाल

Palak Tiwari: कहने में दो राय नहीं है कि पलक तिवारी और श्वेता तिवारी वह मां बेटी की जोड़ी है जो लोगों के बीच चर्चा में बनी रहती है। अपने ग्लैमरस अंदाज से जहां पलक लोगों के दिलों को घायल कर देती है वही बढ़ती उम्र के बावजूद श्वेता फिटनेस से फैंस को दीवाना बना ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 25, 2023 1:30 अपराह्न | Updated: जुलाई 25, 2023 3:01 अपराह्न

palak tiwari
Follow Us
---Advertisement---

Palak Tiwari: कहने में दो राय नहीं है कि पलक तिवारी और श्वेता तिवारी वह मां बेटी की जोड़ी है जो लोगों के बीच चर्चा में बनी रहती है। अपने ग्लैमरस अंदाज से जहां पलक लोगों के दिलों को घायल कर देती है वही बढ़ती उम्र के बावजूद श्वेता फिटनेस से फैंस को दीवाना बना रही है। क्या कभी आपने सोचा है कि श्वेता तिवारी कितनी स्ट्रिक्ट मां हैं। जी हां, हाल ही में पलक ने इस बात का खुलासा किया है कि डेटिंग को लेकर उनकी मां काफी स्ट्रिक्ट थी। पलक किसी को डेट ना कर सके इसके लिए वह हर संभव कोशिश करती थी कि उनकी बेटी बदसूरत नजर आए।

डेटिंग की खबर होने पर मां ने कहीं थी ये बात

हाल ही में एक इंटरव्यू में पलक ने इस बात का खुलासा किया है कि “15 साल की उम्र में मैं किसी लड़के को डेट कर रही थी। मुझे उसके साथ मॉल जाना था और ऐसे में मैंने मां को यह कहा कि मैं नीचे लुकाछिपी खेलने के लिए जा रही हूं। उस समय मां शहर में नहीं थी तो ऐसे में मुझे यही लगा कि उन्हें पता नहीं चलेगा लेकिन बाद में उन को इस बात की खबर हो गई और वह बहुत गुस्सा हुई थी। उन्होंने कहा था कि मैं तुम्हें गांव भेज दूंगी और तुम्हारे बाल कटवा दूंगी।”

पलक को बदसूरत बनाने के लिए श्वेता ने की थी यह हरकत

पलक ने यह भी कहा कि उनका टीनएजर्स उनकी मां ने खराब कर दिया और वह उनकी वजह से काफी डरी रहती थी। एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि श्वेता तिवारी ने बचपन में एक बार उनके बाल कटवा दिए थे ताकि वह किसी को डेट ना कर सके और लड़कों से दूर रहे। पलक को बदसूरत बनाने के लिए श्वेता उनके बाल को काट देती थी।

इब्राहिम के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में है पलक

पलक तिवारी की बात करें तो वह फिलहाल सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान के साथ डेटिंग को लेकर काफी चर्चा में है। दोनों को कई दफा साथ में स्पॉट किया गया है और अटकलों का बाजार गर्म है कि दोनों एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में है। इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि तो नहीं हुई है। वर्कफ्रंट की बात करें तो पलक तिवारी हाल ही में सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 15, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 15, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 13

अक्टूबर 15, 2026

Jailer 2 Movie Review:

अक्टूबर 15, 2026

Rise And Fall 2

अक्टूबर 14, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 12

अक्टूबर 14, 2026