---Advertisement---

Panchayat Season 4: OMG! Release Date बदलने का आपके हाथ में है मौका, मंजू देवी vs क्रांति देवी तकरार के बीच सचिव जी संग खेलें ये गेम

Panchayat Season 4: पंचायत सीजन 4 को लेकर अगर आप भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तो आपके पास मौका है इसकी रिलीज तारीख को और नजदीक लाने का। आइए जानते हैं जितेंद्र कुमार यानी सचिव जी ने क्या कहा जो है चर्चा में।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 6, 2025 3:56 अपराह्न

Panchayat Season 4
Follow Us
---Advertisement---

Panchayat Season 4: प्राइम वीडियो की सीरीज पंचायत सीजन 4 को लेकर जबरदस्त क्रेज बना हुआ है और लोग इसे लेकर किस कदर इंतजार कर रहे हैं इसमें कोई शक नहीं है। इस सबके बीच 2 जुलाई को रिलीज होने वाली इस सीरीज को आप पहले देख सकते हैं। जी हां, मेकर्स की तरफ से इसे लेकर एक और वोटिंग पोल बनाया गया है जहां मजेदार तरीके से गेम खेल कर आप Panchayat Season 4 की रिलीज तारीख को और पास ला सकते हैं। इसकी घोषणा Jitendra Kumar यानी सचिव जी स्पेशल अंदाज में करते दिखे हैं। आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स क्या है।

क्या वोट के बाद बदल सकती है पंचायत सीजन 4 रिलीज डेट

पंचायत सीजन 4 के सचिव जी यानी जितेंद्र कुमार वीडियो में कहते हैं, “सुनो मुझे पता चल गया है कि Panchayat Season 4 की रिलीज कौन पास लेकर आ सकता है सिर्फ आप तो जल्दी जाओ और वोट करो panchayatvoting.com पर।” उसके साथी कहा गया कि लिंक बायो में है और पंचायत की नई डेट आपके हाथ में है। इसके अलावा बायो में लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको यह लिखा हुआ मिलेगा कि मत कीजिए 2 जुलाई तक इंतजार वोट दीजिए और पुल कीजिए पंचायत की डेट।

Jitendra Kumar की Panchayat Season 4 को लेकर लगातार बेताबी

इसके बाद मंजू देवी और क्रांति देवी में से आपको वोट करने का ऑप्शन आता है। पंचायत सीजन 4 को लेकर आखिर अभी इस खेल का ट्विस्ट क्या होने वाला है और यह कब रिलीज होने वाली है इसे लेकर तो लोग इंतजार करेंगे। हालांकि जिस कदर हाइप बनाया जा रहा है वह लोगों को और भी एक्साइटेड कर रहा है। बीते दिन Panchayat Season 4 का गाना जारी किया गया था जो इलेक्शन बेस्ड था और इसे सुनने के बाद लोगों को काफी मजा आया है। अब 2 जुलाई नहीं तो आखिर कब रिलीज होने वाली है जितेंद्र कुमार की यह सीरीज इस पर लोगों की नजरे रहेंगी।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashmika Mandanna

अप्रैल 10, 2026

Monalisa

अप्रैल 10, 2026

Anurag Kashyap

अप्रैल 10, 2026

Kunal Kamra

अप्रैल 10, 2026

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 22

अप्रैल 10, 2026

Thalapathy Vijay

अप्रैल 10, 2026