---Advertisement---

Parag Tyagi: ‘मैं डिजर्व नहीं…’ Shefali Jariwala के लिए क्यों स्पेशल था 12 अगस्त, परी और सिम्बा के पापा ने लोगों को किया भावुक

Parag Tyagi: शेफाली जरीवाला की मौत के बाद पराग त्यागी ने एक इमोशनल पोस्ट किया जो एक बार फिर से चर्चा में है। आइए जानते हैं आखिर क्यों 12 अगस्त का दिन उनके लिए स्पेशल होता है जिसे वह अपनी परी के साथ शेयर करते हुए नजर आए।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 13, 2025 11:02 पूर्वाह्न

Parag Tyagi
Follow Us
---Advertisement---

Parag Tyagi: शेफाली जरीवाला अब इस दुनिया में नहीं है लेकिन पराग त्यागी के लिए वह आज भी उनकी यादों में हैं। उनकी उपस्थिति को वह हमेशा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए लोगों के साथ शेयर करते रहते हैं। यह सच है कि उनके हर पोस्ट से एक्ट्रेस के चाहने वालों का दिल टूट जाता है। बेपनाह प्यार में Parag Tyagi अपनी परी को किस कदर मिस करते हैं यह उनका पोस्ट बखूबी बयां करने के लिए काफी है। इस सब के बीच 12 अगस्त का दिन पराग त्यागी और Shefali Jariwala के लिए काफी स्पेशल था जिसे लेकर एक्टर ने खुलासा किया।

Parag Tyagi ने शेफाली जरीवाला के लिए बदल ली दुनिया

गौरतलब है कि Shefali Jariwala की मौत के बाद उनके लिए पराग त्यागी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी ज्यादा एक्टिव रहने लगे हैं। यहां तक कि उन्होंने अकाउंट नाम को बदलकर परी और सिंबा का पापा रख लिया है। वहीं 12 अगस्त को उन्होंने एक अनसीन वीडियो शेयर किया जिसमें वह शेफाली जरीवाला के साथ बिताए गए कई लम्हों को याद करते हुए दिखे। इसके साथ एक भावुक कर देने वाला रोमांटिक नोट लिखा। यह इस बात को बयां कर रहा है कि आज भी वह अपनी पत्नी की मौत को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं और उनकी यादों में बसे हुए हैं।

Shefali Jariwala के लिए पराग त्यागी ने दिखाई गजब आशिकी

दरअसल अपनी वेडिंग एनिवर्सरी पर Parag Tyagi ने शेफाली जरीवाला के लिए स्पेशल पोस्ट लिखते हुए कहा, “मेरा प्यार, मेरी जान, मेरी परी जब मैंने तुम्हें 15 साल पहले पहली बार देखा था, मुझे पता था कि तुम मेरे लिए अकेली हो और 11 साल पहले तुमने मुझसे उसी दिन शादी करने का फैसला किया जिस दिन हम मिले थे और मेरे जीवन में आने और मुझे बिना शर्त अपार प्यार देने के लिए मैं तुम्हारा जितना भी शुक्रिया अदा करूं कम है, जिसकी मैं शायद हकदार नहीं थी। तुमने मेरे जीवन को इतना खूबसूरत और रंगीन बना दिया, तुमने मुझे मस्ती में जीना सिखाया और अब मैं अपनी मस्ती वाली (मस्ती से भरी) खूबसूरत यादों को संजोकर रख रही हूं। आखिरी सांस तक तुमसे प्यार करूंगी, परी और उसके बाद भी। 12 अगस्त 2010 से अनंत काल तक। हमेशा साथ।”

पराग त्यागी के इस पोस्ट को देखने के बाद Shefali Jariwala के फैंस भावुक हो रहे हैं और उनका कहना है कि एक्टर की वजह से शेफाली हमेशा जिंदा रहेगी। लोग उन्हें सांत्वना देते हुए दिखे हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Udta Teer Box Office Collection Day 12

नवम्बर 4, 2026

Tabu

नवम्बर 4, 2026

Viral Video

नवम्बर 3, 2026

Himesh Reshammiya

नवम्बर 3, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 3, 2026

Neha Bora

नवम्बर 3, 2026