---Advertisement---

Parasakthi Movie Review: क्या शिवकार्तिकेयन-श्रीलीला की ‘परासक्ति’ का काल बने 100 करोड़ी ‘द राजा साब’? जानें साउथ फिल्म के फर्स्ट रिव्यू

Parasakthi Movie Review: शिवकार्तिकेयन- श्रीलीला की 'परासक्ति' की फिल्म के फर्स्ट रिव्यू आ चुके हैं। इस मूवी को मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। इसका मुकाबला प्रभास की मूवी 'द राजा साब' से है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 10, 2026 12:21 अपराह्न

Parasakthi Movie Review
Follow Us
---Advertisement---

Parasakthi Movie Review: साउथ सुपर स्टार शिवकार्तिकेयन की फिल्म ‘परासक्ति’ लंबे समय से विवादों में चल रही हैं। सेंसर बॉर्ड से इसे हरी झंडी नहीं मिल रही थी। लेकिन 10 जनवरी को इसे रिलीज कर दिया गया है। इस मूवी में बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस श्रीलीला भी हैं। मूवी साउथ के एक छात्र आंदोलन को दिखाती है। मूवी के फर्स्ट रिव्यू आ चुके हैं। जिन्हें देखकर लगता है कि, इस मूवी पर 100 करोड़ का ऑपनिंग डे कलेक्शन करने वाली प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ का असर जरुर पड़ा है। ‘परासक्ति’ को लोग बोरिंग और डिजास्टर बता रहे हैं।

Parasakthi Movie Review देख यूजर बोला बोरिंग

Sangeetha नाम के यूजर ने शिवकार्तिकेयन और श्रीलीला की मूवी ‘परासक्ति’ को देखने के बाद इसे बहुत ही बोरिंग और खराब बता है।

https://twitter.com/Sangeeta_cbe/status/2009779779588030884?s=20

इसमें मूवी देखकर निकल रही ऑडियंस का रिएक्शन है। जिसमें फिल्म के बारे में बहुत बुरा कहा जा रहा है।

शिवकार्तिकेयन और श्रीलीला की फिल्म ‘परासक्ति’ को मिले देढ़ स्टार

Mr.பழுவேட்டரையர் नाम के यूजर ने भी परासक्ति के फर्स्ट रिव्यू सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दिए हैं।

जिसमें वो उनका कहना है कि, फिल्म का पहला पार्ट ठीक है लेकिन इंटरवेल के बाद इसे खींचा गया है। इस फिल्म को उन्होंने 5 में से सिर्फ देढ़ स्टार दिए हैं।

परासक्ति फिल्म में हुई शिवकार्तिकेयन की एक्टिंग की तारीफ

ɢᴀɴᴀ༽ᕗ नाम के यूजर ने परासक्ति के रिव्यू देते हुए लिखा, “परासक्ति पूरी फिल्म में दर्शकों को बांधे रखती है।

एसके का दमदार अभिनय फिल्म को एक साथ बांधे रखता है। बैकग्राउंड म्यूजिक, खासकर महत्वपूर्ण मोड़ों पर, फिल्म में गहरा भावनात्मक प्रभाव डालता है।”

मूवी का पहला भाग – शानदार

Abin Bab नाम के यूजर ने परासक्ति का रिव्यू देते हुए लिखा, मूवी का पहला भाग – शानदार कहानी कहने का धीमा अंदाज़ और बाद के चरणों में नए विचारों के साथ पकड़ मज़बूत हो जाती है। सुधा का प्रोडक्शन भी बढ़िया है।

शिवकार्तिकेयन और श्रीलीला की ‘परासक्ति’ फिल्म की कहानी

साउथ सुपर स्टार शिवकार्तिकेयन की फिल्म परासक्ति की स्टोरी 1965 के छात्र आंदोलन को दिखाती है। इसमें पोलाची और तमिलनाडु के छात्रों के आंदोलन को दिखाया गया है।क्योंकि मूवी हिन्दी विरोधी आंदलन से जुड़ी थी। इसलिए इस पर 23 कट लगे। इसके बाद सेंसर बॉर्ड ने इसे हरी झंडी दिखाई है। मूवी में दो भाईयों की दिल छूने वाली स्टोरी को दिखाया गया है।

‘परासक्ति’ और प्रभास की ‘द राजा साब’ के बीच होगी टक्कर

आपको बता दें, ‘परासक्ति’ के ऊपर प्रभास की ‘द राजा साब’ का असर देखने को मिला है। क्योंकि दोनों ही साउथ मूवी हैं तो एक-दूसरे से थिएटर में वीकेंड पर टकराएंगी जरुर।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rakhi Sawant

अक्टूबर 23, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 23, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026