---Advertisement---

Paresh Rawal ने ‘भागम भाग 2’ में हुए बड़े खेले का किया खुलासा, आखिर क्यों टूटी 20 साल पहले की अक्षय कुमार और गोविंदा की जोड़ी

Paresh Rawal: 2006 में रिलीज हुई भागम भाग को लोगों से काफी प्यार मिला लेकिन भागम भाग 2 में अक्षय कुमार और गोविंदा की जोड़ी नजर नहीं आने वाली है। आइए जानते हैं आखिर आने वाली फिल्म को लेकर क्या कहा एक्टर ने।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 11, 2026 11:30 पूर्वाह्न

Paresh Rawal
Follow Us
---Advertisement---

Paresh Rawal: 2006 में रिलीज हुई भागम भाग में अक्षय कुमार और गोविंदा की जोड़ी देखकर लोगों की हंसी नहीं रुकी थी और उन्होंने कॉमेडी से कुछ इस कदर तड़का लगाया कि एक बार फिर से भागम भाग 2 धमाका करने के लिए तैयार है। क्या आपको पता है कि इस बार गोविंदा नजर नहीं आएंगे। इस बात की पुष्टि खुद परेश रावल ने की है और इसके साथ ही बताया कि आखिर उन्हें कौन रिप्लेस करने वाले हैं। निश्चित तौर पर परेश रावल ने जो जानकारी दी है वह भागम भाग फैंस के लिए काफी एक्साइटिंग है। निश्चित तौर पर गोविंदा के चाहने वालों का दिल टूट सकता है। आइए जानते हैं परेश रावल ने क्या किया खुलासा।

भागम भाग 2 में क्यों नहीं दिखेंगे गोविंदा

दरअसल भागम भाग 2 में गोविंदा और अक्षय कुमार की जोड़ी देखी जाएगी और इसके बारे में परेश रावल ने कहा कि मनोज बाजपेयी की एंट्री निश्चित तौर पर इसमें एक नया रंग लाने वाला है। उन्होंने कहा कि यह एक अलग और अनोखा कांबिनेशन होगा हालांकि इसके पीछे की वजह क्या है और गोविंदा ने क्यों भागम भाग 2 से दूरी बनाई। इस बारे में भी जिक्र करते हुए परेश रावल नजर आते हैं लेकिन वजह का खुलासा नहीं किया। वह यह कहते हैं कि “मुझे सच में इसके बारे में कोई आईडिया नहीं है।”

Paresh Rawal ने क्या किया अपने किरदार पर खुलासा

जहां एक तरफ परेश रावल ने भागम भाग 2 में मनोज बाजपेयी की एंट्री की पुष्टि कर दी तो वहीं दूसरी तरफ गोविंदा फिल्म से निकलने के साथ-साथ उन्होंने यह भी बताया कि वह डबल रोल में नजर आने वाले हैं। यह निश्चित तौर पर इसमें एक और तड़का जोड़ने के लिए काफी है।

भागम भाग 2006 में आई थी जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था। कॉमेडी फिल्मों की लिस्ट में यह टॉप पर है जिसमें अक्षय कुमार, गोविंदा, राजपाल यादव, परेश रावल, लारा दत्ता, तनुश्री दत्ता जैसे सितारे दिखे थे जो प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी थी।

 

 

 

 

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dobhal

मार्च 28, 2026

Varun Dhawan

मार्च 28, 2026

Prince Narula

मार्च 28, 2026

Dhurandhar 2 The Revenge Box Office Collection Day 9

मार्च 28, 2026

Dhurandhar 2

मार्च 28, 2026

Akshaye Khanna

मार्च 28, 2026