---Advertisement---

Parineeti Chopra की आवाज़ ने एक बार फिर किया फैंस को मंत्रमुग्ध, ‘लेडी अमरिंदर गिल’ कहकर की तारीफ़

Parineeti Chopra: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणिती चोपड़ा अभिनय के साथ-साथ अपनी जादूई आवाज़ से दर्शकों को दिवाना बनाने के लिए मशहूर हैं। अभिनेत्री अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी सुरीली आवाज़ का प्रदर्शन देती रहती हैं। उनके द्वारा गाए गाने उनके फैंस को भी काफ़ी पसंद आते हैं। कुछ दिनों पहले परिणिती ने लता मंगेशकर ...

Read more

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: अगस्त 18, 2023 2:10 अपराह्न

Parineeti Chopra
Follow Us
---Advertisement---

Parineeti Chopra: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणिती चोपड़ा अभिनय के साथ-साथ अपनी जादूई आवाज़ से दर्शकों को दिवाना बनाने के लिए मशहूर हैं। अभिनेत्री अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी सुरीली आवाज़ का प्रदर्शन देती रहती हैं। उनके द्वारा गाए गाने उनके फैंस को भी काफ़ी पसंद आते हैं। कुछ दिनों पहले परिणिती ने लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के पॉपुलर गाने “रहे ना रहे हम” (Rahe Na Rahein Hum) गाकर फैंस को मंत्रमुग्ध किया था। वहीं अब एक बार फिर अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया पर गाना गाते हुए एक वीडियो शेयर की है। 

 

‘दिलदारियां’ गाने को Parineeti Chopra ने अपनी आवाज़ में किया रीक्रिएट

 

शुक्रवार को Parineeti Chopra ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में अभिनेत्री पंजाबी सिंगर अमरिंदर गिल (Amrinder Gill) द्वारा गाए ‘दिलदारियां’ गाने (Dildarian Song) को अपनी आवाज़ में रीक्रीएट करती नज़र आ रही हैं। वीडियो में परिणिती एक स्टूडियो में बैठी हैं और बहुत खूबसूरती से ‘दिलदारियां’ गाने की ‘बंदा दिवाना दिला, घुमदा ज़माना दिला’ लाइनें गाती दिख रही हैं। इस मंत्रमुग्ध करने वाली वीडियो को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन दिया “क्या यह गाना बहुत खूबसूरत नहीं है?”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @parineetichopra

परिणिती की जादुई आवाज़ ने फैंस को किया मंत्रमुग्ध 

 

ग़ौरतलब है कि Parineeti Chopra इससे पहले भी अपनी सुरीली आवाज़ में कई बार अपने गाने की वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर चुकी हैं। अभिनेत्री की इन वीडियोज़ पर फैंस जमकर प्यार बरसाते हैं। वहीं इस वीडियो पर भी लोग परिणिती की आवाज़ की खूब तारीफ़ कर रहे हैं। एक यूज़र ने अभिनेत्री की तारीफ़ करते हुए लिखा “हमेशा की तरह बहुत बढ़िया”। दूसरे ने लिखा “लेडी अमरिंदर गिल”। एक और यूज़र ने लिखा “वाह! आपकी आवाज़ बहुत खूबसूरत है और आप बहुत अच्छा गाती हैं।”

 

Parineeti Chopra की आने वाली फ़िल्में

 

Parineeti Chopra के काम की बात करें तो अभिनेत्री जल्द ही अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू’ (The Great Indian Rescue) में नज़र आएंगी। यह फ़िल्म 5 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। इसके अलावा अभिनेत्री के पास रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की एनिमल (Animal) भी है जो 1 दिसंबर 2023 को रिलीज़ के लिए तैयार है। इसके साथ ही अभिनेत्री की पर्सनल लाइफ़ की बात करें तो वह जल्द ही आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के साथ शादी करेंगी। दोनों की शादी की तारीख को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAMऔर TWITTERपर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 8

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 9

मई 30, 2026

Ranveer Singh 

मई 30, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

मई 30, 2026

Paresh Rawal

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 8

मई 29, 2026