---Advertisement---

सूट-साड़ी छोड़ Parineeti Chopra इस लुक में शर्माती आई नजर, शादी के बाद यूं हाथ थामे दिखे Raghav Chadha

Parineeti Chopra Raghav Chadha: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा आखिरकार हमेशा के लिए एक हो गए और दोनों को पब्लिकली स्पॉट किया गया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है जहां परिणीति अपने पति के साथ नजर आई। इस दौरान उनके चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही है और वह शर्माती हुई दिख रही हैं।

Avatar of Diksha Pandey

By: Diksha Pandey

Published: सितम्बर 25, 2023 9:41 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Parineeti Chopra Raghav Chadha: परिणीति चोपड़ा आखिरकार राघव चड्ढा की दुल्हनिया बन चुकी हैं और दोनों की ड्रीमी वेडिंग पर फैंस की निगाहें थी। हालांकि अब शादी के बाद पब्लिकली परिणीति और राघव को स्पॉट किया गया। कहने में दो राय नहीं है कि उनका अंदाज काफी अलग दिखा। फैंस वीडियो में कपल के लुक की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं और दोनों लाइमलाइट में हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें परिणीति और राघव अपने अलग अंदाज से सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। आइए देखते हैं यह खास वीडियो।

परिणीति और राघव के इस लुक पर फैंस हुए फिदा

वायरल हो रहे इस वीडियो की बात करें तो कहा जा रहा है की परिणिति और राघव ग्रैंड वेडिंग के बाद उदयपुर से दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। वहीं इस दौरान लोगों की निगाहें परिणीति और राघव के लुक पर अटक गई है। जहां परिणीति ट्रेडिशनल सूट और साड़ी को छोड़कर वेस्टर्न ड्रेस में नजर आई। वहीं कैजुअल लुक में राघव भी काफी डैशिंग लग रहे हैं। दरअसल इस दौरान परिणीति चोपड़ा पिंक टैंक टॉप के ऊपर पोंचो को कैरी करती हुई दिखाई दी वहीं उन्होंने इस लुक को ब्लैक फ्लेयर्ड पेंट और चूड़े के साथ स्टाइल किया है। मांग में सिंदूर लगाकर एक्ट्रेस शर्माती हुई नजर आई। वहीं राघव व्हाइट शर्ट और ब्लैक पेंट में डैशिंग दिखाई दे रहे हैं।

पब्लिकली इस अंदाज में नजर आए परिणीति और राघव

शादी के बाद दोनों को इस तरह पब्लिकली स्पॉट होने पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं और उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। यह बात सच है कि परिणीति का यह लोक वाकई काफी अलग और खास है। वीडियो में एक्ट्रेस के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही है और उन्होंने जिस तरह राघव के हाथों को थाम रखा है यह कपल गोल देने के लिए काफी है। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर कमेंट कर रहे हैं। गौरतलब है कि परिणिति और राघव 24 सितंबर को राजस्थान के उदयपुर में शादी के बंधन में बंधे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026

Leave a Comment