---Advertisement---

Parineeti Chopra-Raghav Chadha: सानिया मिर्ज़ा ने दी ‘रागनीति’ की शादी में मिले ‘रुमाल’ की झलक, यहां पढ़ें छिपा संदेश 

Parineeti Chopra-Raghav Chadha: परिणिती चोपड़ा और राघव चड्ढा, जिन्हें फैंस रागनीति कहकर बुलाते हैं, अब आधिकारिक तौर पर शादी कर चुके हैं। दोनों की शादी की तस्वीरें भी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रही हैं। वहीं उदयपुर के लीला पैलेस में हुई रागनीति की शादी में बॉलीवुड, राजनीतिक और खेल जगत की ...

Read more

Avatar of Sparsh

By: Sparsh

Published: सितम्बर 30, 2023 11:45 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Parineeti Chopra-Raghav Chadha: परिणिती चोपड़ा और राघव चड्ढा, जिन्हें फैंस रागनीति कहकर बुलाते हैं, अब आधिकारिक तौर पर शादी कर चुके हैं। दोनों की शादी की तस्वीरें भी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रही हैं। वहीं उदयपुर के लीला पैलेस में हुई रागनीति की शादी में बॉलीवुड, राजनीतिक और खेल जगत की कई हस्तियों ने शिरकत की। इन्हीं में से एक थीं भारत की टेनिस स्टार और परिणिती की सबसे करीबी दोस्त सानिया मिर्ज़ा। सानिया ने हाल ही में सोशल मीडिया पर रागनीति वेडिंग की कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं। 

‘रागनीति’ वेडिंग से Sania Mirza ने शेयर की ख़ास तस्वीरें 

शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर Sania Mirza ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। यह तस्वीरें उदयपुर के लीला पैलेस की हैं जहां सानिया हाल ही में रागनीति वेडिंग में शामिल होने के लिए गई थीं। इनमें से कुछ तस्वीरें सानिया के बच्चों की है तो वहीं एक तस्वीर में सानिया एक ख़ूबसूरत फ़्लोरल प्रिंटेड ड्रेस पहने नज़र आ रही हैं। इसके अलावा एक तस्वीर ऐसी भी है जिसमें सानिया के हाथ में एक काग़ज़ का पंखा दिख रहा है। इसी तस्वीर में उनके हाथ में फूलों से भरा एक मग और एक सफेद रुमाल भी नज़र आ रहा है। इस सफेद रुमाल पर मेहमानों के लिए एक संदेश भी दिख रहा है। इसपर लिखा है कि “हमारी शादी देखकर अगर आपके आंसू निकले तो उन्हें पोछने के लिए इस रुमाल का इस्तेमाल करें।” 

Parineeti Chopra-Raghav Chadha की वीडियो ने लगाई सोशल मीडिया पर आग

इसी बीच शुक्रवार को Parineeti Chopra और Raghav Chadha ने अपनी शादी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। यह वीडियो बेहद खूबसूरत है क्योंकि इसमें परिणीति ने अपनी आवाज़ में राघव के लिए एक गाना गाया है। इस गाने का नाम है ‘ओ पिया’ जिसे अभिनेत्री ने अपनी शादी की वीडियो के साथ रिलीज़ किया है। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Sparsh

Sparsh

Hi, I’m Sparsh, and I write about technology, entrepreneurship, entertainment , and emerging digital trends.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 8

जून 27, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 1

जून 27, 2026

Amitabh Bachchan

जून 27, 2026

Varanasi Film

जून 27, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

जून 26, 2026

Leave a Comment