---Advertisement---

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Wedding: ‘रागनीति’ की शादी में हुआ बॉलीवुड और राजनीति का संगम, इन VIP मेहमानों ने बढ़ाई रौनक़ 

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Wedding: परिणिती चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी बॉलीवुड की सबसे चर्चित शादियों में से एक रही। दोनों की यह ड्रीम वेडिंग इसीलिए भी खास थी, क्योंकि इसमें कई बड़े सेलिब्रिटीज़ और राजनेताओें ने शिरकत की। वहीं अब उदयपुर में 2 दिन तक चला यह जश्न अब ख़त्म हो चुका है और ...

Read more

Avatar of Sparsh

By: Sparsh

Published: सितम्बर 25, 2023 11:44 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Wedding: परिणिती चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी बॉलीवुड की सबसे चर्चित शादियों में से एक रही। दोनों की यह ड्रीम वेडिंग इसीलिए भी खास थी, क्योंकि इसमें कई बड़े सेलिब्रिटीज़ और राजनेताओें ने शिरकत की। वहीं अब उदयपुर में 2 दिन तक चला यह जश्न अब ख़त्म हो चुका है और सभी मेहमान अपने अपने घर जा चुके हैं। इनमें से कुछ आज सुबह उदयपुर एयरपोर्ट पर भी नज़र आए। तो चलिए परिणिती और राघव की शादी में चार चांद लगाने आये VIP मेहमानों पर एक नज़र डालते हैं। 

Parineeti-Raghav की शादी में ये राजनेता हुए शामिल 

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Wedding में राजनीतिक जगत के कई बड़े नेता शामिल हुए। गौरतलब है कि राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी के नेता हैं ऐसे में उनकी शादी में उनकी पार्टी के नेताओं ने भी शिरकत की। इनमें सबसे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ नज़र आए।

इसके बाद आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता संजय सिंह भी उदयपुर में परिणिती और राघव की ग्रैंड वेडिंग में शामिल हुए। इसके साथ ही महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे भी रागनीति की शादी का जश्न मनाने पहुंचे।

शादी में पहुंची बॉलीवुड और खेल जगत की ये हस्तियां 

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Wedding में राजनेताओं के साथ-साथ बॉलीवुड और खेल जगत के भी कई बड़े चेहरे नज़र आए। इनमें पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह और उनकी पत्नि गीता बसरा अपने बेटे के साथ परिणिती और राघव की शादी का जश्न मनाते नज़र आए।

इसके बाद परिणीति की बेस्ट फ्रेंड और टेनिस प्लेयर सानिया मिर्ज़ा भी अपनी सहेली के खास दिन पर उनके साथ नज़र आईं।

वहीं परिणिती और राघव के खास दिन के लिए उनके कपड़े डिज़ाइन करने वाले मनीष मल्होत्रा भी उदयपुर में हुई इस बिग फ़ैट पंजाबी वेडिंग में शामिल हुए।

इन सबके साथ बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा भी अपने और अपनी बेटी प्रियंका की तरफ से जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए शादी में शामिल हुईं। 

आपको बता दें कि अब अपनी रॉयल वेडिंग के बाद परिणिती और राघव दिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ में होने वाले अपने रिसेप्शन की तैयारियों में जुट गए हैं। इनकी तारीख़ को लेकर अब तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Sparsh

Sparsh

Hi, I’m Sparsh, and I write about technology, entrepreneurship, entertainment , and emerging digital trends.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026

Leave a Comment