---Advertisement---

Parineeti-Raghav wedding: रेड ड्रेस में उदयपुर के लिए निकली होने वाली दुल्हनिया, खास लुक में दिखे राघव

Parineeti-Raghav wedding: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। दोनों उदयपुर में सात फेरे लेंगे वहीं अब कपल दिल्ली से उदयपुर के लिए रवाना हो चुके हैं और उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान दोनों के लुक ने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरी है और वह स्टाइलिश अंदाज में कहर बरपाते हुए दिखाई दिए।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 22, 2023 11:05 पूर्वाह्न

Parineeti-Raghav wedding
Follow Us
---Advertisement---

Parineeti-Raghav wedding: परिणीति चोपड़ा आप नेता राघव चड्ढा के साथ शादी करने के लिए तैयार है। रिपोर्ट्स की माने तो कपल राजस्थान के उदयपुर में द लीला पैलेस में एक दूसरे के हो जाएंगे। शादी के लिए फैंस से लेकर सेलेब्स तक इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब अपने शादी के लिए कपल उदयपुर के लिए रवाना हो गए हैं जिसकी झलक सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में है। दिल्ली से परिणीति और राघव की तस्वीर और झलक एयरपोर्ट पर नजर आई जिसके बाद इस खबर पर मोहर लग गई कि कपल खास दिन के लिए निकले हैं। आइए देखते हैं आखिर किस स्टाइल में परिणीति चोपड़ा हुई स्पॉट।

परिणीति के अंदाज पर फिदा हुए लोग

दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि परिणीति चोपड़ा लाल को-आर्ड में काफी ग्लैमरस नजर आ रही है। उन्होंने अपने लुक को एक स्टॉल के साथ कंप्लीट किया है। वहीं गॉगल्स और सिंपल ओपन हेयरस्टाइल से अपने लुक को खास टच देती हुई नजर आई। कहने में दौराय नहीं है कि वह इस दौरान काफी खूबसूरत दिखाई दी। वहीं पैपराजी के साथ शरमाकर रूबरू होती हैं। होने वाली दुल्हनिया के चेहरे पर साफ चमक देखा जा रहा है वहीं इस झलक को देखने के बाद फैंस भी काफी इंप्रेस हैं।

उदयपुर में ग्रांड वेलकम की तैयारी

वहीं राघव चड्ढा के लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लैक टी-शर्ट और डेनिम में एक बार फिर टशन दिखाते हुए नजर आए और फैंस के बीच अपनी छाप छोड़ गए। उदयपुर से भी एक झलक सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है जिसमें परिणीति और राघव की ग्रैंड वेलकम के लिए ढोल नगाड़े और पोस्टर्स दिखाई दे रहे हैं। इसे देखने के बाद इस शादी के लिए लोग और भी एक्साइटेड हो गए हैं। जहां तक शादी की बात करें तो आज यानी 23 सितंबर को प्री वेडिंग फंक्शंस होने वाले हैं वहीं कल यानी 24 सितंबर को शाम 4:30 बजे के आसपास परिणीति और राघव हमेशा के लिए एक दूसरे के हो जाएंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026