---Advertisement---

Pathaan 2: हर रिकॉर्ड को धराशायी करने आए Shah Rukh Khan! जानिए सीक्वल को लेकर तैयारी और लेटेस्ट डेवलपमेंट

Pathaan 2: शाहरुख खान की पठान 2 को लेकर आई लेटेस्ट डेवलपमेंट तो सोशल मीडिया पर खुशी से उछल पड़े। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर जिसे लेकर लोगों के बीच बज लगातार बरकरार है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 25, 2025 4:03 अपराह्न

Pathaan 2
Follow Us
---Advertisement---

Pathaan 2: शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर 1000 करोड़ी पठान की रिलीज को 2 साल से ज्यादा का समय हो गया है। इस सब के बीच Pathaan 2 यानी सीक्वल लगातार चर्चा में रही है। वहीं लेटेस्ट खबर सुनने के बाद निश्चित तौर पर फैंस के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई है क्योंकि पठान 2 को लेकर एक स्पेशल अपडेट आया है। कहा जा रहा है कि Aditya Chopra इस फिल्म की स्क्रिप्ट को लॉक कर चुके हैं। इसके साथ ही डायरेक्टर की खोज चालू है। वहीं कुछ रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि फिल्म के डायरेक्टर कोई और नहीं बल्कि खुद आदित्य चोपड़ा होंगे। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

Pathaan 2 को लेकर Aditya Chopra से भी हुई है Shah Rukh Khan की बातचीत

पीपिंगमून की तरफ से जारी रिपोर्ट्स की माने तो Aditya Chopra ने पठान 2 की स्क्रिप्ट पर काम करते हुए शाहरुख खान से भी बातचीत कीअपडे। उन्हें कहानी काफी पसंद आई है। यह कहानी न सिर्फ Pathaan की कहानी को आगे बढ़ाने के लिए है बल्कि स्पाई यूनिवर्स की आगामी फिल्म में एक कनफ्लिक्ट का नींव रखने के लिए भी बनाया गया है। आदित्य चोपड़ा ने श्रीधर राघवन और अब्बास टायरवाला के साथ मिलकर स्क्रिप्ट तैयार की है जो एंटरटेन करने का वादा करती है।

कौन होगा Shah Rukh Khan की Pathaan 2 का डाइरेक्टर

बता दे कि शाहरुख खान की पठान के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद थे लेकिन अब कहा जा रहा है कि सिक्वल की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ Aditya Chopra निर्देशन की जिम्मेदारी भी लेने वाले हैं। वहीं कुछ रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि वह अयान मुखर्जी से भी बात कर सकते हैं। हालांकि वार 2 के रिलीज के बाद इस बात से पर्दा उठने वाला है। Pathaan 2 की स्क्रिप्ट लॉक होने के साथ बहुत जल्द इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा क्योंकि 2023 मिड से ही आदित्य चोपड़ा इस स्क्रिप्ट पर काम कर रहे थे और ऐसे मैं स्क्रिप्ट पूरी हो गई है।

वहीं इस सबसे हटके कहा जा रहा है कि फिलहाल Shah Rukh Khan अपनी बेटी सुहाना खान की फिल्म किंग को लेकर तैयारी में जुटे हुए हैं। इसके बाद वह पठान 2 को लेकर जुट जाएंगे।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026