---Advertisement---

‘पति की फितरत नहीं बदलती…’ Pati Patni Aur Woh Do Teaser देखते ही क्यों आक्रोशित हुए लोग, बॉलीवुड कॉमेडी बैन करने की उठी मांग

Pati Patni Aur Woh Do Teaser: बॉलीवुड में धोखे को सामान्य बताकर इसका मजाक उड़ाया जाता है। क्या फिल्में लोगों को गुमराह कर रही है और यह समाज में बुराइयां फैला रही है। आइए जानते हैं क्यों आयुष्मान खुराना की फिल्म विवादों में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 20, 2026 4:52 अपराह्न

Pati Patni Aur Woh Do Teaser
Follow Us
---Advertisement---

Pati Patni Aur Woh Do Teaser: आयुष्मान खुराना के साथ सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामीका गब्बी एक बार फिर हंसी के साथ पतिवर्स की दुनिया में धमाका करने के लिए आ रही है। वहीं इस सबके बीच तीन महिलाओं के बीच फंसे हुए आयुष्मान खुराना का क्या हाल होगा यह दिखाते हुए कहा गया कि पति की फितरत कभी नहीं बदलती। दरअसल फिल्म की कहानी को 1978 से जोड़ते हुए 2019 और फिर 2026 तक की झलक दिखाई गई और यह बताया गया कि पति नहीं बदलते। इस सबके बीच आखिर पति पत्नी और वो 2 टीजर को देखकर लोग बैन की मांग करने लगे हैं।

क्यों Pati Patni Aur Woh Do Teaser को लेकर बैन की उठी मांग

Normalising Husband's cheating in the name of "Pati ki fitrat nahi badalti" in this big 2026…. utterly disgusting
byu/SweetMonsoon– inbollynewsandgossips

पति पत्नी और वो 2 टीजर की बात करें तो कहा कि अब तक एक चीज नहीं बदली है वह है पति की फितरत तो ऐसे में इसे लेकर लोगों का विरोध देखा जा रहा है। जहां रेडिट यूज़र ने टीजर को शेयर करते हुए कहा, “2026 जैसे आधुनिक दौर में भी पति की फितरत नहीं बदलती के नाम पर पति के धोखे को सामान्य मानना बेहद घिनौना है।” वहीं इस बुलंद आवाज को लेकर लोग आयुष्मान खुराना की फिल्म को लेकर आक्रोशित नजर आ रहे हैं और बॉलीवुड से कॉमेडी को बैन करने की मांग कर रहे हैं।

बॉलीवुड को लेकर क्यों लोग हुए आक्रोशित

एक यूजर ने कहा, “बॉलीवुड को रोकने की जरूरत है, गंभीर रूप से समस्या ग्रस्त मुद्दों को कॉमेडी में बदलना बंद कर देना चाहिए चाहे वह धोखा देना हो अल्फा बीटा मेल डायनेमिक्स या फिर टॉक्सिक रिश्ते हो हर चीज को मजेदार या ग्लैमरस बना कर पेश किया जाता है। हम इस तरह के घटिया कंटेंट पर निर्भर रहने की बजाय कहीं बेहतर कहानी सुन सकते हैं।” एक यूजर ने कहा मूवी के आने से पहले भी चीटिंग होती थी और आने के बाद भी होगी।

कब रिलीज हो रही है पति पत्नी और वो 2

जहां तक बात करें पति पत्नी और वो 2 की तो पहले यह 4 मार्च को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब यह 15 मई को रिलीज होने वाली है। जहां तीन हसीनाओं के बीच आयुष्मान खुराना फंसे हुए नजर आएंगे। ऐसे में क्या धमाका होता है यह देखना दिलचस्प है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jyoti Deshpande

मई 8, 2026

Yash

मई 8, 2026

Viral Video

मई 8, 2026

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 21

मई 8, 2026

Raja Shivaji Box Office Collection Day 7

मई 8, 2026

Thalapathy Vijay

मई 8, 2026