‘डिस्टर्ब करना बंद करो…’ Pavitra Punia ने मौनी रॉय के हेटर्स को दिखाया आइना, जानिए क्यों भड़की

Pavitra Punia: कुछ दिनों से मौनी रॉय को लगातार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है और इसकी वजह से पवित्रा ने एक वीडियो शेयर कर हेटर्स की क्लास लगा दी है। इसके साथ ही सर्जरी को लेकर बेबाक हुई।

Pavitra Punia

Photo Credit- Google Pavitra Punia

Pavitra Punia: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में काम करने वाली एक्ट्रेस को लेकर अक्सर प्लास्टिक सर्जरी और बोटोक्स के आरोप लगाए जाते हैं। कई दफा कुछ हसीनाएं इसे लेकर मुखर होती है।हालांकि इस सब के बीच कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो इस पर चुप्पी बरकरार रखने में अपनी भलाई समझते हैं। वहीं इस लिस्ट में मौनी रॉय का नाम भी शामिल है जिन्होंने सर्जरी को लेकर खुद लोगों को जानकारी दी। उन्हें लगातार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। अब सपोर्ट में पवित्रा पुनिया आई है और उन्होंने यूजर्स को जमकर लताड़ लगाई है। आइए जानते हैं वीडियो में उन्होंने क्या कहा है।

Pavitra Punia ने मौनी रॉय का इस तरह किया सपोर्ट

पवित्रा पुनिया ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “कुछ तो शर्म बची होगी या सिर्फ ट्रोलिंग की ही सैलरी मिलती है तुम लोगों को भाई।” इसके साथ ही उन्होंने मौनी रॉय की फोटो को शेयर किया है और कहा कि सभी ट्रोलर्स को एक्टर्स को ट्रोल और डिस्टर्ब करना बंद कर दो। वह आपका किचन नहीं है और ना ही आपके खाने की कोई सामान। बकवास करने से कुछ नहीं होता हमारा लेकिन तुम लोगों को लगता है अलग से तुम्हें सैलरी मिलती है।

मौनी रॉय के हेटर्स पर फूटा पवित्रा पुनिया का गुस्सा

पवित्रा पुनिया कहती है कि “मुझे लगता है कि तुम लोगों को ट्रोलिंग करना पसंद है और मीडिया को भी मजा आता है डबल माइंडेड कैप्शन को डबल मीनिंग तरीके से इस्तेमाल करते हैं। ऑडियंस तक पहुंचाने और इंगेजमेंट के लिए यह चीज करना छोड़ दो जिनको भी यह ट्रोल करने की खुजली होती है। 500 सर्जरी करवाई 1 लाख ना तो आपसे लिए गए थे और ना नहीं हम आपसे पूछने गए थे। कुछ लोग इंडस्ट्री में ऐसे हैं जो खुलकर बोलते हैं कि हां हमने करवाया तो उन्हें परेशान मत करो और चुप हो जाओ। तुम्हारे पास पैसे है तो जाकर तुम भी करवाओ।”

जिस तरह से मौनी रॉय को पवित्रा पुनिया ने सपोर्ट किया वह फिलहाल सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

 

 

 

Exit mobile version