---Advertisement---

Pawan Singh new song: ‘बिना यार के श्रृंगार’ गाने में स्मृति सिन्हा संग सड़कों पर इश्क लड़ाते दिखे पवन, Video देख मचा हड़कंप

Pawan Singh new song: भोजपुरी के पॉवरस्टार पवन सिंह का एक नया गाना ‘बिना यार के श्रृंगार’ काफी वायरल हो रहा है और इसमें उनका अंदाज लोगों को खूब पसंद आया है। एक्टर ने जिस तरह भोजपुरी एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा के साथ कमाल की जोड़ी बनाई है उसे देख फैंस खूब तारीफ़ कर रहे हैं। ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 30, 2023 1:02 अपराह्न

pawan singh new song
Follow Us
---Advertisement---

Pawan Singh new song: भोजपुरी के पॉवरस्टार पवन सिंह का एक नया गाना ‘बिना यार के श्रृंगार’ काफी वायरल हो रहा है और इसमें उनका अंदाज लोगों को खूब पसंद आया है। एक्टर ने जिस तरह भोजपुरी एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा के साथ कमाल की जोड़ी बनाई है उसे देख फैंस खूब तारीफ़ कर रहे हैं। पवन का यह गाना काफी चर्चा में है और लोग इसपर जमकर प्यार लुटाते नजर आए। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है और पवन सिंह का यह कूल अंदाज लोगों के लिए किसी खास ट्रीट से कम नहीं है। पॉवरस्टार के इस गाने को लेकर खूब हलचल जारी है।

स्मृति सिन्हा संग रोमांटिक हुए पवन सिंह

गाने के वीडियो की बात करें तो इसमें पवन सिंह स्मृति सिन्हा संग ताबड़तोड़ रोमांस कर रहे हैं और उनका यह खुलेआम प्यार का परवान देख लोगों का बुरा हाल है। वीडियो में दोनों के बीच की केमेस्ट्री खासकर डांस काफी अलग है। उनका हर एक स्टेप लोगों को खूब पसंद आ रहा है। स्मृति सिन्हा के साथ पवन को देखना भोजपुरी लवर्स को खूब पसंद है और यह पहली बार नहीं है जब दोनों साथ दिखे हैं। दोनों कूल अंदाज से खूब लाइमलाइट बटोर रहे हैं। दोनों इससे पहले भी कई बार चर्चा में आ चुके हैं।

ये भी पढ़ें: Bhojpuri Dance Video: ‘मुरब्बा’ गाने में खेसारी ने इस एक्ट्रेस के साथ रोमांस से लगाई आग, शिल्पी राज का भी चला जादू

पवन सिंह की आवाज को लोग कर रहे हैं पसंद

‘बिना यार के श्रृंगार’ गाने की बात करें तो यह भोजपुरी फिल्म ‘सनक का है। गाने में पवन और स्मृति की जोड़ी तहलका मचा रही है। इस गाने को पवन सिंह और आरोही भारद्वाज ने अपनी आवाज दी है। यह बात सच है कि पवन जितने अच्छे अभिनेता हैं उससे अच्छे एक गायक हैं और एक बार फिर उन्होंने इस बात को साबित किया है। इस गाने को Captain Watch Hits यूट्यूब से जारी किया गया है और कुछ ही घंटों में इसपर अब तक 50397 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। पवन सिंह अपने चाहने वालों को अपने अंदाज से हर बार इम्प्रेस कर देते हैं और एक बार फिर वह ऐसा करने में कामयाब हुए हैं।

यहां देखें Video:-

ये भी पढ़ें: अब पार्लर के खर्चे को कहें ‘बाय’, घर पर इस तरह आसानी से करें Manicure और Pedicure

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rajasthan Viral Video

मार्च 30, 2026

Bengaluru Viral Video

मार्च 30, 2026

Mrunal Thakur

मार्च 30, 2026

Viral Video

मार्च 30, 2026

Rampur Viral Video

मार्च 30, 2026

Viral Video

मार्च 30, 2026