Pawan Singh: ‘राइज एंड फॉल’ के पवन सिंह और ‘बिग बॉस 19’ की नीलम गिरी का सबसे हिट गाना, ‘सईया मिलल लडिकइयाँ’ भोजपुरी सॉन्ग पर हो रही व्यूज की बारिश

Pawan Singh

Pawan Singh: Picture Credit: Usha Films YouTube

Pawan Singh: भोजपुरी के पावर स्टार से टीआरपी किंग बने पवन सिंह इन दिनों अशनीर ग्रोवर के ‘राइज एंड फॉल’ शो में दिख रहे हैं। वहीं, भोजपुरी क्वीन नीलम गिरी सलमान खान के रिएटिलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में नजर आ रही हैं। इन शोज में दोनों का जलवा देखने को मिल रहा है। इस बीच पवन सिंह और नीलम गिरी का ‘सईया मिलल लडिकइयाँ’ भोजपुरी सॉन्ग काफी देखा जा रहा है। ये एक आइटम नंबर है , जिसमें पवन सिंह की जोड़ी नीलम के साथ तबाही मचा रही है।

‘राइज एंड फॉल’ के पवन सिंह और ‘बिग बॉस 19’ की नीलम गिरी का सबसे बवाली भोजपुरी सॉन्ग

‘सईया मिलल लडिकइयाँ’ भोजपुरी सॉन्ग को Usha Films नाम के यूट्यूब चैनल पर हालहि में अपलोड किया गया था।

वीडियो देखें

वीडियो क्रेडिट Usha Films

इस वीडियो पर 14 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। गाने में टीआरपी किंग पवन सिंह का अलग ही जलवा देखने को मिल रहा है। वो नीलम गिरी को जैसे ही देखते हैं, अपना दिल हार जाते हैं। एक्ट्रेस की अदाएं पावर स्टार को घायल कर रही हैं। इस दौरान दोनों के बीच काफी रोमांस और प्यार देखने को मिल रहा है। गाने के लिरिक्स और म्यूजिक यूजर्स के दिलों को घायल कर रहे हैं। पावर स्टार का जादू फैंस के दिल और दिमाग पर चढ़कर बोल रहा है। यही वजह है कि, इस पर मिलियंस में व्यूज आ चुके हैं।

‘सईया मिलल लडिकइयाँ’ भोजपुरी सॉन्ग व्यूज से मचा रहा तबाही

पवन सिंह और नीलम गिरी की जोड़ी ने ‘सईया मिलल लडिकइयाँ’ भोजपुरी सॉन्ग में आग लगा दी है। इसे 4 महीने पहले अपलोड किया गया था। इस पर 14 मिलियंस से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, 2 लाख 27 हजार लोगों ने इसे लाइक भी किया है। वहीं, हजारों लोगों के इस पर कमेंट आ चुके हैं। एक यूजर लिखता है, बवाल कर देगा ये गाना पुरा बिहार झारखंड और यू पी में । वहीं, कई सारे लोग इसे अब तक का सबसे हिट गाना बता रहे हैं।

Exit mobile version