---Advertisement---

Peddi Box Office Collection Day 12: रामचरण-जाह्नवी कपूर की ‘पेड्डी’ की टूटी कमर ! बजट निकालने को तरस रहे मेकर्स

Peddi Box Office Collection Day 12: राम चरण और जाह्नवी कपूर की बड़े बजट की फिल्म 'पेड्डी' बॉक्स ऑफिस पर मुश्किल दौर से गुजर रही है। रिलीज के12वें दिन काफी धीमी हो गई है। फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट आई है, जिससे मेकर्स की चिंताएं बढ़ गई हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 16, 2026 1:27 अपराह्न

Peddi Box Office Collection Day 12
Follow Us
---Advertisement---

Peddi Box Office Collection Day 12: बॉक्स ऑफिस पर रामचरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म पेड्डी का बहुत ही बुरा हाल है। इस मूवी के कलेक्शन में सोमवार को भारी गिरावट दर्ज की गई है। जिसके कारण मेकर्स के लिए बजट निकाल पाना भी मुश्किल हो गया है। ऑपनिंग डे पर 112 करोड़ कमाने वाली साउथ मूवी  तमाम रिकॉर्ड तोड़ने और बनाने के बाद भी अभी तक बजट नहीं निकाल सकी है।सोमवार  को रामचरण की इस फिल्म ने बहुत ही कम कमाई करके फैंस और मेकर्स के चौंका दिया है।

Peddi Box Office Collection Day 12 कितना हुआ?

रामचरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘पेड्डी’ एक इमोशनल दमदार स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म है।डायरेक्टर बुच्ची बाबू सना ने इसे बनाया है। पेड्डी ने वैसे तो कई रिकॉर्ड बनाए हैं। लेकिन अभी तक अपना बजट नहीं निकाल सकी है।इस फिल्म ने रिलीज के 12वें दिन 4.10 करोड़ का कलेक्शन किया है। ये कमाई 4164 शोज से हुई है। भारत में अभी तक ये मूवी 260.96 करोड़ कमा चुकी है। वहीं, विदेशों में इसका टोटल ओवरसीज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 51.85 करोड़ रुपए हो चुका है। पेड्डी का टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 312.81 करोड़ रुपए है।  लेकिन अभी तक ये अपना 350 करोड़ का बजट निकालने के लिए जूझ रही है। सोमवार को आयी गिरावट ने मेकर्स के लिए खबरे की घंटी बजा दी है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

रामचरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘पेड्डी’  के गिरते कलेक्शन का कारण

सोमवार को पेड्डी की कमाई में 55 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। इसका प्रमुख कारण हफ्ते के पहले वर्किंग डे सोमवार को माना जा रहा है। वहीं, कुछ लोग जाह्नवी कपूर के विवादित सीन को हटाना भी इसका बड़ा कारण मान रहे हैं। हिन्दी और ओवरसीज में इसकी कमाई काफी सुस्त चल रही है। जिसके कारण मूवी की कमाई लगातार गिरती जा रही है। वहीं, रामचरण की ये मूवी कई बड़े रिकॉर्ड बना चुकी है। पेड्डी साल 2026 की सबसे बड़ी साउथ इंडियन फिल्म बन चुकी है। वहीं, एक्टर राम चरण के करियर का सबसे बड़ा सोलो रिकॉर्ड भी है। तेज रफ्तार से 200 करोड़ कमाने वाली ये इस साल की अब तक की पहली साउथ मूवी बन चुकी है। फिलहाल अभी फिल्म भयंकर गिरावट से जूझ रही है।

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 12

अगस्त 11, 2026

Govinda

अगस्त 11, 2026

Sunny Deol

अगस्त 11, 2026