---Advertisement---

Peddi Box Office Collection Day 4: क्या ‘धुरंधर 2’ का रिकॉर्ड तोड़ेंगे रामचरण? जाह्नवी कपूर की ट्रोलिंग के बाद भी ‘पेड्डी’ ने संडे को रचा इतिहास

Peddi Box Office Collection Day 4: रामचरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'पेड्डी' ने रविवार को बहुत अच्छी कमाई की है। जिसके कारण ये 250 करोड़ के आस-पास पहुंच गई है। मूवी जिस रफ्तार से आगे बढ़ रही है, उसे देखकर फैंस को लग रहा है कि, ये रणवीर सिंह की 'धुरंधर' या फिर 'धुरंधर 2' का रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 8, 2026 11:23 पूर्वाह्न

Peddi Box Office Collection Day 4
Follow Us
---Advertisement---

Peddi Box Office Collection Day 4:  रामचरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘पेड्डी’ जिस रफ्तार से कमाई कर रही है। उसे देखकर फैंस उम्मीद जता रहे हैं कि, शायद ये रणवीर सिंह की सुपरहिट मूवी ‘धुरंधर 2’ का भी रिकॉर्ड तोड़ दे। मूवी में जाह्नवी के लुक को लेकर सोशल मीडिया पर काफी  सवाल उठ रहे हैं। इसके साथ ही ट्रोलिंग चल रही है। लेकिन इस साउथ मूवी के लिए संडे काफी अच्छा रहा है। इस स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म ने रविवार को छप्परफाड़ कमाई करके नया रिकॉर्ड बना लिया है।

Peddi Box Office Collection Day 4 कितना हुआ?

पेड्डी ने रिलीज के चौथे दिन 31.90 करोड़ का कलेक्शन किया है। ये कमाई 9068 शोज से हुई है। भारत में ये मूवी 187.02 करोड़ रुपए कमा चुकी है। वहीं, विदेशों में चार दिनों के अंदर एतिहासिक कलेक्शन किया है। पेड्डी का ओवरसीज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 46 करोड़ रुपए बताया रहा है। वहीं, रामचरण की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म ने रिलीज के चार दिनों के अंदर 233.02 करोड़ रुपए की टोटल कमाई कर ली है। इस साउथ फिल्म का बजट 350 करोड़ के आस-पास है। लेकिन जिस रफ्तार से ये आगे बढ़ रही है, उससे बहुत जल्द बजट निकाल लेगी। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk  ने जारी किए हैं।

क्या रणवीर सिंह की  ‘धुरंधर 2’ को पछाड़ पाएंगी  रामचरण की ‘पेड्डी’?

पेड्डी मूवी बुची बाबू सना के डायरेक्शन में बनी है। इसमें एक आदिवासी लड़के की कहानी को दिखाया गया है, जो ऐसे गांव में रहता है जिसे कोई भी नहीं जानता है। वो संघर्षों से लड़ते हुए देश ही नहीं दुनिया में छा जाता है। पेड्डी में रामचरण के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर हैं। उन्हें अपने सीन और कपड़ों को लेकर ट्रोलिंग झेलनी पड़ रही है। साउथ मूवी पेड्डी को लेकर फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि, ये शायद रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2 द रिवेंज’ को पछाड़ दे। साल 2026 की घुरंधर 2 अभी तक की सबसे हिट मूवी है। जिसने चार दिनों के अंदर 761 वर्ल्ड वाइड कलेक्शन किया था। वहीं, पेड्डी ने चार दिनों मे 233.02 करोड़ का टोटल कलेक्शन कर लिया है। रामचरण सच में रणवीर सिंह का रिकॉर्ड तो़ड़ पाते हैं या नहीं इसका इंतजार करना पड़ेगा।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Vs Bamdar Box Office Collection Day 3

जून 8, 2026

Bharat Bhhagya Viddhaata

जून 8, 2026

Shilpa Shetty

जून 8, 2026

Janhvi Kapoor

जून 7, 2026

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Vs Bandar Box Office Collection Day 2

जून 7, 2026

Peddi Box Office Collection Day 3

जून 7, 2026