---Advertisement---

Peddi Movie Review: क्या सिर्फ राम चरण के फैंस के लिए बनी है ‘पेड्डी’ फिल्म? जाह्नवी कपूर के हिस्से में क्यों आई भारी निराशा! जानें ऑरिजनल रिव्यू

Peddi Movie Review: राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म पेड्डी को रिलीज कर दिया गया है. फैंस ने सोशल मीडिया पर इसके रिव्यू देने शुरु कर दिया है. इस वीकेंड देखने का प्लान है तो यहां जानें,फिल्म कैसी है?

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 4, 2026 10:56 पूर्वाह्न

Peddi Movie Review
Follow Us
---Advertisement---

Peddi Movie Review: साउथ सुपर स्टार रामचरण और जाह्नवी कपूरी की मच अवेटेड फिल्म पेड्डी रिलीज हो गई है. इस साउथ फिल्म का फैंस को लंबे समय से इंतजार था. इसे दुनियाभर के सिनेमाघरों में तेलुगु के अलावा हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा  में रिलीज किया गया है. इस वीकेंड आप इसे देखने का प्लान कर रहे हैं तो  सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दिए गए ऑरिजनल रिव्यू को जानें लें. इन्हें जानने के बाद बॉलीवुड की ग्लैमर्स ब्यूटी जाह्नवी कपूर कहीं गुम सी दिख रही हैं. क्योंकि हर तरफ राम चरण की चर्चा हो रही है.

Peddi Movie Review:पेड्डी एक भावुक और प्रेरणादायक स्पोर्ट्स ड्रामा है

एक्स पर CineAlpha नाम के हैंडल से पेड्डी फिल्म के रिव्यू देते हुए लिखा गया है. पेड्डी एक भावुक और प्रेरणादायक स्पोर्ट्स ड्रामा है, जिसमें रोंगटे खड़े कर देने वाले कई पल हैं.क्रिकेट से लेकर कुश्ती तक रोमांचक क्लाइमेक्स फिल्म आपको अंत तक बांधे रखती है.अभिनय की बात करें तो, राम चरण बेमिसाल हैं उन्होंने फिल्म को अपने कंधों पर उठाया है और अपने करियर के बेहतरीन प्रदर्शनों में से एक दिया है.

 

पेड्डी फिल्म में क्या जाह्नवी कपूर के किरदार को मेकर्स ने बनाया कमजोर?

Honest Review नाम के एक्स हैंडल से पेड्डी के रिव्यू देते हुए लिखा गया है कि, ‘राम चरण ने नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली एक्टिंग की है. एआर. रहमान का म्यूजिक बहुत अच्छा है. वहीं,  एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर के किरदार को बहुत बुरी तरह से लिखा गया है.

 

पेड्डी फिल्म में क्या रामचरण के आगे फीकी पड़ी जाह्नवी कपूर ?

Kausalya Suharika R नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है. इसके साथ ही रामचरण की परफॉर्मेंस को बेस्ट बताया है. वहीं, जाह्नवी कपूर द्वारा निभाया गया किरदार हर स्तर पर बेहद अपमानजनक है.

 

पेड्डी के फर्स्टहाफ  ने ऑडियंस को किया इंप्रेस

Let’s X OTT GLOBAL नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किए गए पेड्डी के रिव्यू में इसके फर्स्ट पार्ट को काफी अच्छा बताया गया है.पेड्डी का पहला भाग बेहद दिलचस्प है और सभी पहलुओं को बखूबी दर्शाता है.

पेड्डी फिल्म की स्टोरी और स्टारकास्ट

‘पेड्डी’ स्पोर्ट्स-एक्शन ड्रामा फिल्म है. फिल्म का निर्देशन बुच्ची बाबू सना ने किया है. इस फिल्म में राम चरण, जाह्नवी कपूर, डॉक्टर शिवकुमार , बोमन ईरानी और रवि किशन जैसे बड़े कलाकार हैं. इसका बजट 350 करोड़ के आस-पास है.

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ramayana Trailer Release

जुलाई 23, 2026

The Odyssey Box Office Collection Day 6

जुलाई 23, 2026

Jana Nayagan Movie Review

जुलाई 23, 2026

Salman Khan

जुलाई 23, 2026

Virat Kohli

जुलाई 22, 2026

Jana Nayagan Advance Booking Day 1

जुलाई 22, 2026