---Advertisement---

Bigg Boss OTT 2 से निकलने के बाद बेबाक हुई Pooja Bhatt, पिता संग लिपलॉप विवाद पर हेटर्स को दिया करारा जवाब

Bigg Boss OTT 2: महेश भट्ट संग अपनी लिप लॉक कंट्रोवर्सी को लेकर पूजा ने चुप्पी तोड़ी है और उन्होंने हेटर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने बता दिया कि यह उनके लिए काफी सिंपल चीज है जिसे लोग जानबूझकर कॉम्प्लिकेटेड बना रहे हैं। अगर लोग पिता और बेटी के बीच रिश्ते को अलग नजरिये से देख सकते हैं तो वह कुछ भी कर सकते हैं और मुझे कुछ बोलने की जरूरत ही नहीं है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 11, 2023 2:45 अपराह्न

pooja bhatt mahesh bhatt
Follow Us
---Advertisement---

Pooja Bhatt: आलिया भट्ट की बहन पूजा भट्ट हाल ही में बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आई थी। इस शो में उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई और लोग उन्हें बेबाकपन को लेकर पहचानने लगे। 90 के दशक में पूजा भट्ट अपने पिता महेश भट्ट संग लिपलॉक किस को लेकर काफी कंट्रोवर्सी में आई थी। दरअसल मैगजीन कवर पेज के लिए दोनों ने लिप किस किया था जिसकी वजह से यूजर्स आज भी उन्हें निशाने पर लेते हैं। इस कंट्रोवर्सी की वजह से एक्ट्रेस को काफी ताने भी सुनने को मिले थे लेकिन अब सालों बाद उन्होंने इस विवाद पर चुप्पी तोड़ी है और हेटर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

आज भी पिता के लिए बच्ची हूं

कंट्रोवर्सी को भले ही सालों हो गए हो लेकिन आज भी पूजा और महेश के नाम के आगे इस विवाद को जोड़ा जाता है। ऐसे में अक्सर चुप्पी साधकर रहने वाली पूजा भट्ट बेबाक होकर इस मामले पर खुलकर बात करती हुई नजर आई। उन्होंने कहा कि “मुझे नहीं लगा था कि मैं कुछ गलत कर रही हूं और आज भी उन्हें कुछ गलत नहीं लगता है। वह आज भी इस चीज को सिंपल तरीके से देखती है। एक्ट्रेस ने कहा मुझे लगता है कि बदकिस्मती से मोमेंट को किसी भी तरह दिखाया और समझा जा सकता है। मुझे याद है कि शाहरुख खान ने एक बार मुझसे कहा था कि जब आपकी बेटियां होती है खासकर जब वह छोटी होती है तो अक्सर कहती है मॉम-डैड मुझे किस करो और इसमें कुछ गलत नहीं है। अभी भी मैं अपने पिता के लिए छोटी सी बच्ची हूं 10 पाउंड की बच्ची और जीवन भर वहीं रहूंगी।”

पिता और बेटी के रिश्ते को अलग नजरिए से लोगों ने देखा

पूजा भट्ट इतने पर नहीं रुकी और उन्होंने कहा एक पिता और बेटी के बीच का मासूम मोमेंट कैप्चर किया गया था। उस तस्वीर में कुछ भी नहीं था जिस पर इतनी कंट्रोवर्सी हुई और मुझे नहीं लगता कि इसमें सफाई देने की जरूरत है।लोगों ने पिता और बेटी के रिश्ते को अपनी नजरों से देखा। अगर लोग बाप और बेटी के रिश्ते को अलग नजरिया से देख सकते हैं तो वह कुछ भी कर सकते हैं। फिर हम बात करते हैं फैमिली वैल्यू की बहुत कमाल का जोक है। सालों बाद पूजा भट्ट ने लोगों की बोलती बंद कर दी है और उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया है जो इस मामले में एक्ट्रेस को ट्रोल करते आए हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Raja Shivaji Box Office Collection Day 13

मई 14, 2026

Tara Sutaria

मई 14, 2026

Karuppu Movie

मई 14, 2026

Mouni Roy

मई 14, 2026

Alia Bhatt

मई 14, 2026

Deepika Padukone

मई 14, 2026