‘कैसे 2 दिन में प्रेग्नेंट…’ लूज टॉप में दिखी Poonam Pandey पर बिफरे लोगों ने लगाई वाट, देखें मां बनने को लेकर क्या बोली

Poonam Pandey: प्रेगनेंसी को लेकर एक्ट्रेस ने भले ही मजाक किया हो लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों को यह पसंद नहीं आ रहा है और एक बार फिर उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। यह लोगों को पसंद नहीं आ रही है।

Poonam Pandey

Photo Credit- Google Poonam Pandey

Poonam Pandey: अजीबोगरीब पोस्ट कर अक्सर सोशल मीडिया पर लाइमलाइट बटोरने वाली एक्ट्रेस ने बेबी बंप की फोटो शेयर कर लोगों को हैरान कर दिया था। वहीं इस सबके बीच उन्होंने एक वीडियो जारी किया था जिसमें प्रेगनेंसी स्टंट को महज अप्रैल फूल का ट्रिक बताया था। अब पूनम पांडे पैप्स के बीच स्पॉट किया गया जहां वह एक बार फिर से कुछ ऐसा कह जाती है जो चर्चा में है। आइए जानते हैं आखिर क्यों सोशल मीडिया पर एक अलग ही बहस की शुरुआत हो गई और लोग उन्हें प्रेगनेंसी के नाम पर मजाक करने की वजह से ट्रोल करने लगे हैं।

प्रेग्नेंसी को लेकर Poonam Pandey ने कहा कुछ ऐसा

पैपराजी के साथ मस्ती करते हुए पूनम पांडे कहती है कि अभी 2 दिन पहले ही तो मिली थी 2 दिन में प्रेग्नेंट कैसे हो सकती हूं। वह इस दौरान अपनी बेबी बंप को दिखाते हुए कहती है कि कहां से मैं प्रेग्नेंट लग रही हूं पूनम पांडे कहती है अभी वार चल रहा है तो एंटरटेनमेंट कर रही थी चिल किया करो। वह इस दौरान मुस्कुरा कर अपने प्रैंक को जस्टिफाई करती हुई दिखाई देती है। लूज टी-शर्ट और मैटेलिक पेंट के साथ वह अपने हाथ में स्टॉल रखी हुई नजर आई ।

पूनम पांडे को लोग कर रहे मजाक करने पर क्यों ट्रोल

जिस तरह से पूनम पांडे ने प्रेगनेंसी स्टंट खेल कर अप्रैल फूल पर लाइमलाइट बटोरने की कोशिश की यह सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स को पसंद नहीं आ रहा है। जहां एक यूजर ने कहा घटिया स्टंट हमेशा की तरह खबर में बने रहने के लिए। एक ने कहा प्रेग्नेंट होने के लिए 2 दिन भी नहीं लगता है। एक यूजर ने कहा इसे पैप्स से बैन होना चाहिए। प्रेगनेंसी कोई जोक नहीं है मैडम। एक यूजर ने कहा महा झूठी है यह तो एक यूजर ने गुस्से में कहा इसके सच पर भी भरोसा नहीं होता है।

गौरतलब है कि पूनम पांडे इससे पहले सर्वाइकल कैंसर से मौत की झूठी अफवाह फैला कर काफी लाइमलाइट बटोरी थी।

Exit mobile version