---Advertisement---

हर महीने 370 रुपये से ज्यादा के पेड्स का इस्तेमाल करती हैं महिलाएं, प्रणीत मोरे विवाद पर Poonam Pandey ने जुबान संभालने की दी कड़ी हिदायत

Poonam Pandey: प्रणीत मोरे का 370 बिरयानी कंट्रोवर्सी लगातार चर्चा में है। इस सबके बीच अब एक्ट्रेस ने इसकी तीखी आलोचना करते हुए कुछ ऐसा कहा जो सुर्खियों में है। आइए जानते हैं डीटेल्स।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 11, 2026 3:56 अपराह्न

Poonam Pandey
Follow Us
---Advertisement---

Poonam Pandey: 370 बिरयानी कंट्रोवर्सी लगातार सुर्खियों में है और उसकी वजह से प्रणीत मोरे को लगातार विवादों का सामना करना पड़ रहा है। कई स्टार्स ने इसे लेकर अपना विरोध जाहिर किया है और इस लिस्ट में अब नया नाम पूनम पांडे का शुमार हो चुका है जिन्होंने अपने अंदाज में इसे लेकर चुटकी लेती हुई नजर आई। लड़की को वसूली करने वाले चीज समझने की गलती करने वाले लोगों को मुंहतोड़ जवाब देती दिखी। आइए जानते हैं आखिर इस दौरान पूनम पांडे ने क्या कहा जो नए ट्रेंड को सेट करने के लिए काफी है।

Poonam Pandey ने लड़कियों के सपोर्ट में क्या कहा

370 की बिरयानी कैप्शन के साथ पूनम पांडे इस वीडियो में कहती भ नजर आती है कि “चल क्या रहा है मार्केट में मैं 370 वाली बिरयानी वाली स्टोरी सुनी वाह बेटा क्या सोच है आपकी। वैसे मैं आपको एक बात बता दूं हम औरतों को हर महीने पीरियड्स होता है तो हम पैड्स खरीदने हैं। अब जो हमारी पीरियड्स के पेड होते हैं वह 370 रुपए से महंगे होते हैं जो हम इस्तेमाल करके फेंक देते हैं तो जुबान संभाल कर बात करना तु औरतों के बारे में बात कर रहा है।”

पूनम पांडे के मैसेज पर क्या बोल रहे यूजर्स

वहीं पूनम पांडे के इस वीडियो पर महिलाएं सपोर्ट में खड़ी हो गई है और यह ट्रेंड चर्चा में है कि हर महीने आने वाले पीरियड्स में महिलाएं 370 से ज्यादा का पैड खरीदती है और उनके पेड्स बिरयानी से ज्यादा महंगा है। वहीं पूनम पांडे के इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कहा आप सही कह रहे हैं दीदी तो एक ने कहा यह बहुत में मीनिंगफुल मैसेज है।

जानिए क्या है प्रणीत मोरे का बिरयानी विवाद जिसपर बिफरी पूनम पांडे

गौरतलब है कि पूनम पांडे की प्रतिक्रिया प्रणीत मोरे के शो में शुरू हुए विवाद पर आई है जहां एक लड़के ने अपनी डेटिंग का किस्सा सुनाते हुए बताया था कि वह एक लड़की को डेट पर ले गया था। फिर उसे 370 की बिरयानी खिलाई लेकिन इसके बाद जब वह लड़की घर जाने के लिए कहने लगी तब लड़के ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। इस बारे में प्रणीत के शो में खुलासा किया। बता दे कि लड़के का नाम हिमांशु जांगड़ा है जो 22 साल का बताया जा रहा है। इस विवाद के पास उसे नौकरी से भी हटा दिया गया तो वहीं प्रणीत मोरे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट को डिलीट कर लिया है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 28, 2026

Viral Video

अक्टूबर 28, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 28, 2026

Naseeruddin Shah

अक्टूबर 28, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 13

अक्टूबर 28, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 5

अक्टूबर 28, 2026