---Advertisement---

‘उनको गुस्सा आया…’ Poonam Pandey के लिए प्रेग्नेंसी फोटोशूट का क्या था मतलब, वीडियो जारी कर बता दी सच्चाई

Poonam Pandey: जिन तस्वीरों की वजह से पूनम की प्रेगनेंसी को लेकर सवाल खड़े हो रहे थे अब इस पर एक वीडियो जारी कर एक्ट्रेस ने पूरी सच्चाई बता दी है। लोगों को अप्रैल फूल बनाया है। आइए जानते हैं वीडियो में उन्होंने क्या कहा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 1, 2026 3:09 अपराह्न

Poonam Pandey
Follow Us
---Advertisement---

Poonam Pandey: अपनी बेबाकी और अजीबोगरीब पोस्ट को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस ने बीते दिन प्रेगनेंसी की फोटो शेयर कर सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी। जहां लोग इसे एआई जेनरेटेड और फिल्म के लिए प्रमोशन का ट्रिक बताते हुए दिखे। हालांकि इस सबके बीच अब पूनम पांडे ने एक बार फिर वीडियो को जारी कर सोशल मीडिया पर लोगों को कुछ ऐसा कह गई है जो चर्चा में है। दरअसल एक्ट्रेस ने वीडियो के साथ यह बताया कि उन्होंने अप्रैल फूल बनाया है। इसके साथ ही दुनिया भर में वर्ल्ड वॉर के बीच इस मजाक को लेकर अपनी सफाई देती दिखी।

Poonam Pandey ने बताया क्यों किया लोगों के साथ प्रेग्नेंसी प्रैंक

वीडियो में पूनम पांडे यह कहती हुई नजर आती है कि “आप सभी का शुक्रिया जिन्होंने मुझे विश किया लेकिन मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं। वैसे भी आज अप्रैल फूल है प्रैंक था यार। वैसे भी वार चल रहा है पूरी दुनिया टेंशन में है मैंने सोचा तुम लोगों को कुछ एंटरटेन करती हूं। मैं ठहरी पूनम पांडे मेरा हक बनता है आपको शॉक्ड करने का। इतना सीरियसली मत लो लाइफ को थोड़ा चिल मारो अप्रैल फूल बनाया तो उनको गुस्सा आया।”

पूनम पांडे के वीडियो को देख क्या बोल रहे यूजर्स

हालांकि बीते दिन पूनम पांडे की तस्वीरों को देखने के बाद लोग इस पर सवाल उठाते हुए नजर आए थे और बच्चे के पिता का नाम पूछ रहे थे। जहां कुछ लोग इसे फिल्म के लिए प्रमोशन स्टंट भी बता रहे थे तो वहीं इस सबके बीच अब लोगों का यह कहना है कि उन्हें पहले से पता था कि यह सिर्फ मजाक है। पूनम पांडे अप्रैल फूल बनाने में सक्षम नहीं रही लेकिन जिस तरह से एक्ट्रेस ने लोगों को शॉक्ड करने की कोशिश की वह मजेदार था।

अब अप्रैल फूल को लेकर पूनम पांडे का यह वीडियो चर्चा में है जहां लोग एक बार फिर से रिएक्शन देने में पीछे नहीं है। वहीं कथित तौर पर बीते दिन यह भी खबर सामने आई थी कि यह उनके आगामी फिल्म ब्लैक विडो से सीन है लेकिन फिलहाल तो एक्ट्रेस ने सिर्फ इसे अप्रैल फूल बताया है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 25, 2026

Eid ul Adha

मई 25, 2026

Viral Video

मई 25, 2026

Viral Video

मई 25, 2026

Salman Khan

मई 25, 2026

Viral Video

मई 25, 2026