---Advertisement---

Premanand Maharaj के सामने फूट-फूटकर रोई Poonam Pandey, वीडियो हुआ वायरल

Premanand Maharaj: बॉलीवुड एक्ट्रेस पूनम पांडे आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज जी से मिलने पहुंची । इस दौरान वो फूट-फूटकर रोई हैं। एक्ट्रेस का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 24, 2026 1:47 अपराह्न

Premand Maharaj
Follow Us
---Advertisement---

Premanand Maharaj: अभी हालहि में विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज जी के दरबार दर्शन करने पहुंचे थे। लंबे समय से कपल महाराज जी से मिलकर अपने जीवन का मार्ग दर्शन मांगता है। अब इसी राह पर बॉलीवुड एक्ट्रेस पूनम पांडे हैं। दरअसल, एक्ट्रेस के कुछ फोटो और वीडियो सामने आए हैं। जिनमें पूनम पांडे फूट-फूटकर रो रही हैं। आध्यात्मिक मार्गदर्शन लेने पहुंची एक्ट्रेस की तस्वीरों और वीडियो में उनकी आस्था और विश्वास को साफ देखा जा सकता है।

Premanand Maharaj के आश्रम पहुंची Poonam Pandey

प्रेमानंद महाराज जी से वृंदावन के श्री हित राधा केली कुंज आश्रम में मिलने हजारों की संख्या में भक्त आते हैं और अपने जीवन के कष्टों को बयां करके मार्ग दर्शन मांगते हैं। इन्हीं भक्तों की भीड़ में महाराज के पास बॉलीवुड एक्ट्रेस पूनम पांडे भी पहुंची।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

उनके वीडियो को पैपराजी viralbhayani ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक्ट्रेस ने गुलाबी रंग का सूट पहना हुआ है और महाराज जी के प्रवचन सुन रही हैं। इस दौरान वो हाथ जोड़े हुए हैं। एक्ट्रेस महाराज जी के सामने फूट-फूटकर रो रही है। आंखों में आंसू लिए बहुत ही विश्वास से पूनम पांडे ने अपने दोनों हाथों को ऊपर उठाया हुआ है। एक वीडियो में देखा जा सकता है कि, वो मथुरा की गलियों का आनंद भी ले रही हैं। एक्ट्रेस एक आम इंसान की तरह ई रिक्शा पर सवारी कर रही हैं।

कौन है पूनम पांडे?

आपको बता दें, पूनम पांडे की गिनती बॉलीवुड की विवादित एक्ट्रेसेस में होती है। कुछ समय पहले उन्होंने अपनी मौत की झूठी खबर फैलाकर सनसनी मचा दी थी। अभी हालहि में दिल्ली में होने वाली रामलीला में रावण की पत्नी मंदोदरी बनने पर भी काफी विवाद हुआ था। शादी का टूटना हो या फिर बेहद रिलीलिंग ड्रेस पहना हो। वो हर बार किसी ना किसी कारण कॉन्ट्रोवर्सी में फंस जाती हैं। फिलहाल एक्ट्रेस को प्रेमानंद महाराज जी के आश्रम में देखकर फैंस काफी खुश हो रहे हैं और उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Avneet Kaur

अप्रैल 15, 2026

Govinda

अप्रैल 15, 2026

Anudeep Katikala

अप्रैल 15, 2026

Rajesh Khanna

अप्रैल 15, 2026

Salman Khan

अप्रैल 15, 2026

Rakhi Sawant

अप्रैल 15, 2026