---Advertisement---

The Kerala Story 2 के निर्देशन की जिम्मेदारी क्यों नहीं ली सुदीप्तो सेन, विवादों के बीच क्या रिसर्च की कमी का किया इशारा

The Kerala Story 2: द केरल स्टोरी 2 को लेकर विवाद जारी है और ऐसे में पहले पार्ट के निर्देशक सुदीप्तो सेन ने कुछ ऐसा कहा जो चर्चा में है।10 साल तक फिल्म की कहानी को लेकर रिसर्च करने वाले डायरेक्टर ने क्या कहा आइए जानते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 24, 2026 1:07 अपराह्न

The Kerala Story 2
Follow Us
---Advertisement---

The Kerala Story 2: कामाख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बनने वाली द केरल स्टोरी 2 को लेकर कंट्रोवर्सी लगातार जारी है जो 27 फरवरी को सिनेमाघर में दस्तक देने के लिए तैयार है। जहां केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और अनुराग बसु ने इसे प्रोपेगेंडा बताकर एक बहस की शुरुआत कर चुके हैं। बीते दिन कामाख्या नारायण सिंह ने द केरल स्टोरी 2 को लेकर अनुराग बसु के बयान पर पलटवार किया था कि उन्हें सद्बुद्धि की जरूरत है। हालांकि इस सबके बीच द केरल स्टोरी के डायरेक्टर सुदीप्तो सेन ने कुछ ऐसा कहा जो चर्चा में है। इस दौरान उन्होंने बताया कि आखिर क्यों उन्होंने पार्ट 2 के निर्देशन से दूरी बना ली।

रिसर्च के बिना The Kerala Story 2 को नहीं बना सकते सुदीप्तो सेन

द केरल स्टोरी 2 को लेकर बात करते हुए सुदीप्तो सेन ने कहा कि “ऐसी फिल्मों के लिए रिसर्च काफी अहम होता है। पहली फिल्म के लिए मैं 10 साल तक रिसर्च किया था। मैं उसे फिल्म के हर शब्द और विजुअल की जिम्मेदारी अपने सिर पर ले सकता हूं लेकिन अगर सीक्वल केरल से बाहर दूसरे राज्यों की बात करता है तो मैं इसके लिए तैयार नहीं हूं। सिर्फ व्हाट्सएप फॉरवर्ड या अखबार की कतरनों के जरिए में इस पर भरोसा नहीं कर सकता। द केरल स्टोरी जैसी फिल्मों को बनाने के लिए शोध की जरूरत होती है।”

द केरल स्टोरी 2 में क्या शोध की रह गई कमी

10 साल तक रिसर्च का दावा करने वाले सुदीप्तो सेन की द केरल स्टोरी 2 2023 में रिलीज हुई थी। इसके लिए उन्हें कई अवार्ड भी जीते थे लेकिन इसके बीच द केरल स्टोरी 2 में 4 राज्यों की अलग-अलग कहानी को दिखाया गया है। इसके लेकर विवाद जारी है। ऐसे में यह फिल्म क्या रिलीज हो पाती है क्योंकि केरल हाई कोर्ट में पहले से ही इसे लेकर केस दर्ज किया जा चुका है।

क्या है द केरल स्टोरी 2 की कहानी जिसपर है बवाल

जहां तक बात करें द केरल स्टोरी 2 की तो यह जबरन धर्म बदलाव कर मुस्लिम लड़कों द्वारा 4 हिंदू लड़कियों संग शादी करने को लेकर है। प्यार के लिए सपने को कुर्बानी देकर लड़कियां किस तरह से मुस्लिम लड़कों पर भरोसा कर दिया। बाद में उनके साथ क्या होता है यही फिल्म की कहानी होने वाली है जिस पर बवाल जारी है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shah Rukh Khan

मार्च 8, 2026

Elvish Yadav

मार्च 8, 2026

Vijay Divorce

मार्च 8, 2026

Sara Arjun

मार्च 8, 2026

Anurag Dobhal

मार्च 8, 2026

Dhurandhar 2 Advance Booking

मार्च 7, 2026