---Advertisement---

अपकमिंग कल्ट क्लासिक ‘लव सेक्स और धोखा 2’ के पोस्टर ने मचाया बवाल, रिलीज डेट का भी हुआ खुलासा

LSD 2: हाल ही में एकता कपूर ने अपनी अपकमिंग क्लासिक फिल्म ‘लव सेक्स और धोखा 2’ की घोषणा की थी। इस घोषणा को सुनने के बाद दशकों में एक अलग ही तरह की एक्साइटमेंट बनी हुई है। इसी कड़ी में इस फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। दरअसल सोशल मीडिया पर ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जुलाई 8, 2023 12:22 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

LSD 2: हाल ही में एकता कपूर ने अपनी अपकमिंग क्लासिक फिल्म ‘लव सेक्स और धोखा 2’ की घोषणा की थी। इस घोषणा को सुनने के बाद दशकों में एक अलग ही तरह की एक्साइटमेंट बनी हुई है। इसी कड़ी में इस फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। दरअसल सोशल मीडिया पर एकता कपूर ने ‘लव सेक्स और धोखा 2’ का पोस्टर रिलीज कर दिया है। इसी के साथ एकता कपूर ने इस फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया गया है।

इस दिन रिलज होगी कल्ट क्लासिक फिल्म ‘लव सेक्स और धोखा 2’

एकता कपूर की अपकमिंग कल्ट क्लासिक फिल्म ‘लव सेक्स और धोखा 2’ 16 फरवरी 2024 को रिलीज होगी। बता दें कि, इसके पहले पार्ट की सफलता के बाद अब इसका सीक्वल बनाया जा रहा है। ऐसे में फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट अलग ही लेवल पर पहुंच गई है। दर्शक अंदाजा लगा रहे हैं कि, इस फिल्म के सीक्वल की कहानी में कई सारी नई चीजें देखने को मिल सकती है। अगर इस फिल्म के पोस्टर के बारे में बात करी जाए तो, इस फिल्म के पोस्टर में साफ़ दिखाया जा रहा है कि, लोग नशे की तरह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं।

Also Read: लो जी हो गई गोरखपुर वासियों की बल्ले–बल्ले, PM Modi ने वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

डिजिटल सोसाइटी के कड़वे सच को दिखाएगी फिल्म

इसी के साथ ये फिल्म सोशल मीडिया और डिजिटल सोसाइटी के कड़वे सच और रियालिटी से रूबरू कराएगी। इस फिल्म के पोस्टर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए एकता कपूर ने कैप्शन में लिखा कि, जब आप को लाइक और रिस्पेक्ट मिल सकते हैं तो गुलाब और चॉकलेट की जरूरत कैसे हैं? लव सेक्स और धोखा 2 का निर्माण शोभा कपूर और एकता कपूर ने किया है। हालांकि अभी तक इस फिल्म के कास्ट का कोई अपडेट सामने नहीं आया है। दर्शकों को लव सेक्स और धोखा का पहला पार्ट काफी ज्यादा पसंद आया था। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि, इस फिल्म के सीक्वल को भी दर्शकों से उतना ही प्यार मिलेगा। ये फिल्म बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड और कल्ट मूवीज के प्रोडक्शन में बन रही। वहीं इसका डायरेक्शन दिबाकर बनर्जी कर रहे हैं।

Also Read: छत्तीसगढ़ दौरे पर गरजे PM Modi, कहा–‘जो गलत करेगा वो बचेगा नहीं और जो डर जाए वह मोदी नहीं’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026